फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: मुड़सान नगला में सर्पदंश से किसान की मौत, कोहराम

विज्ञापन
रामबाबू।फाइल फोटो
विज्ञापन
बदायूं। मूसाझाग थानाक्षेत्र के गांव मुड़सान नगला में मंगलवार दोपहर नलकूप पर गए किसान को सांप ने डस लिया। इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया है। किसान की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

गांव मुड़सान नगला निवासी रामबाबू (36) पुत्र बद्री प्रसाद खेतीबाड़ी करके परिवार का पालन-पोषण करते थे। वह मंगलवार दोपहर खेत पर लगे नलकूप पर गए थे। इसी बीच उन्हें सांप ने डस लिया। इससे उनकी हालत बिगड़ गई। उन्होंने खेतों पर काम कर रहे ग्रामीणों को बुलाया। ग्रामीणों ने उनके परिजनों को सूचना दी। परिजन इलाज के लिए उन्हें बदायूं लेकर जा रहे थे। तभी उनकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि किसान की मौत से एक बेटा व छह बेटियों के सिर से पिता का साया उठ गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें