फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: टेबल फैन का तार जोड़ते समय किसान की करंट लगने से मौत

विज्ञापन
राजपाल। फाइल फोटो
विज्ञापन
जरीफनगर। ट्यूबवेल पर बुधवार की सुबह पंखा के खुले तार जोड़ते समय करंट लगने से किसान की मौत हो गई।
विज्ञापन

दहगवां विकासखंड के गांव खिरकबारी भूड़ निवासी किसान राजपाल (50) घर के सामने ट्यूबवेल के पास झोंपड़ी में सो रहे थे। बुधवार सुबह लगभग 4:30 बजे जोड़ खुल जाने से टेबल फैन बंद हो गया। उन्होंने नींद में ही पंखे का तार जोड़ने का प्रयास किया। इस दौरान अचानक करंट लग जाने से वह वहीं गिर गए, तार हाथ में ही चिपका रहा।
विज्ञापन

सुबह कुछ देर बाद परिजनों ने आकर देखा तो वह मृत अवस्था में पड़े थे। परिजनों ने सूचना थाना उघैती पुलिस को दी। मृतक राजपाल के तीन पुत्र और एक पुत्री है, जिनमें दो पुत्र और एक पुत्री की शादी हो चुकी है। राजपाल की मौत के बाद पत्नी परमाला का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें