फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवार गिरने से किसान की दबकर मौत, स्कूल व कई मकान भी गिरे

सार

जिले में तीन दिन से लगातार हो रही बरसात के कारण रविवार शाम कुंवरगांव क्षेत्र के गांव कासिमपुर में सहकारी संघ के गोदाम की दीवार गिर गई।इसके अलावा एक स्कूल समेत कई गांवों में मकान गिर गए।रविवार दोपहर ग्राम भगवतीपुर में खाद गड्ढों में पानी भरने से कई सांप निकलकर लोगों के घरों में घुस गए।
विज्ञापन
कादरचौक के मल्लामई में गिरा मकान। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं। जिले में तीन दिन से लगातार हो रही बरसात के कारण रविवार शाम कुंवरगांव क्षेत्र के गांव कासिमपुर में सहकारी संघ के गोदाम की दीवार गिर गई। इसके मलबे में दबकर 50 वर्षीय किसान रघुवीर की मौत हो गई। इसके अलावा एक स्कूल समेत कई गांवों में मकान गिर गए। अलग-अलग स्थानों पर हुए हादसों में चार लोग घायल हो गए। साथ ही कई पशु भी चपेट में आ गए हैं।
विज्ञापन

शहर के फकीरी सराय मोहल्ले में स्थित प्राथमिक स्कूल की जर्जर इमारत बरसात में भरभराकर गिर गई। गनीमत यह रही कि रविवार होने के कारण स्कूल की छुट्टी थी। स्कूल के गेट पर ताला लगा हुआ था। उसके अंदर कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था। बीएसए आनंद प्रकाश शर्मा ने बताया कि विद्यालय भवन गिरने की सूचना मिली है। इससे स्कूल की दो दिन की छुट्टी कर दी गई है।
कुंवरगांव। थाना क्षेत्र के गांव कासिमपुर निवासी 50 वर्षीय रघुवीर सहकारी संघ के गोदाम के पीछे रविवार शाम लघुशंका करने गए थे। अचानक गोदाम की दीवार उनके ऊपर गिर गई, जिससे दबकर रघुवीर की मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे लोगों ने उनके शव को बाहर निकाला। परिवार वाले शव को अपने घर ले गए। रघुवीर खेतीबाड़ी करते थे।
विज्ञापन

सिलहरी। सालारपुर ब्लॉक क्षेत्र के गांव बरातेगदार में रविवार सुबह आर्येंद्र सिंह का कच्चा मकान गिर गया। उसमें पालतू कई पशु दब गए। शोर शराबा सुनकर मोहल्ले के लोगों ने पशुओं को बाहर निकाल लिया। दो पशु घायल हो गए। इधर, ग्राम भगवतीपुर में बरसात के दौरान पानी भरने से देशपाल और हरपाल यादव की मढ़ैया गिर गई। उसमें लोग बाल-बाल बच गए। ग्राम प्रधान चरन सिंह ने पंपसेट लगाकर पानी निकालने की व्यवस्था की है।
कादरचौक। लगातार बरसात होने से क्षेत्र के गांव बेहटा डंबर नगर में रामवली पत्नी आजाद के मकान की एक दीवार और छत का टीनशेड गिर गया। उससे दबकर उनके दो बेटे छह वर्षीय मुसीर और आठ वर्षीय अनाम घायल हो गया। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। इस्माइलपुर गांव में पप्पू की दीवार गिर गई। गौरामई गांव में दीवार गिरने से 26 वर्षीय रेशमा घायल हो गई। गांव के याकूब, जुम्मन खां और शमां के मकान गिर गए हैं। देर शाम मल्लामई में नीरज शर्मा का मकान गिर गया।
बिल्सी। गांव बरनी ढकपुरा में उमेश सिंह यादव का मकान गिर गया। इसमें दबकर एक पशु की मौत हो गई। उमेश का बेटा बृजेश यादव भी मामूली घायल हो गया। मकान मालिक ने तहसील प्रशासन मुआवजे की मांग की है
उझानी। अब्दुल्लागंज में चरन सिंह यादव, अढौली में भीकम सिंह, हजरतगंज गांव के धीर सिंह और सुधीर कुमार समेत आधा दर्जन मकान ढह गए। मलबे की चपेट में हालांकि कोई नहीं आया, लेकिन अधिकतर की दीवारें गिरने से ग्रामीणों को काफी आर्थिक नुकसान हुआ है।
खेतों में भरा पानी, सांप निकलकर घरों में घुसे
बदायूं। बरसात से ग्रामीण इलाकों में जलभराव हो गया है। इससे खेतों में छिपे सांप बिच्छू निकलकर ऊंचे स्थान पर या लोगों के घरों में घुसने लगे हैं। रविवार दोपहर ग्राम भगवतीपुर में खाद गड्ढों में पानी भरने से कई सांप निकलकर लोगों के घरों में घुस गए। इससे लोगों में डर बना हुआ है। कादरचौक इलाके में भी एक घर में सांप घुस गया। लोगों ने उसे तलाशने की काफी कोशिश की, लेकिन वह नहीं मिला।

सालारपुर ब्लॉक के बरातेगदार गांव में गिरा मकान। संवाद- फोटो : BADAUN

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें