फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: खेत में टूटा पड़ा था हाईटेंशन लाइन का तार, पैर से छूने पर लगा करंट, किसान की मौत

Wed, 19 Nov 2025 05:53 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं के जरीफनगर थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह दर्दनाक हादसा हुआ। खेत में टूटे पड़े हाईटेंशन लाइन के तार की चपेट में आकर करंट लगने से किसान की मौत हो गई।
विज्ञापन
घटना के बाद मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के जरीफनगर थाना क्षेत्र में खेत में टूटे पड़े हाईटेंशन लाइन के तार की चपेट में आकर गांव अंबियापुर निवासी किसान हरज्ञान (40 साल) की मौत हो गई। वह बुधवार की सुबह खेत में पानी लगाने गए थे। पाइप बिछाते समय बिजली के तार से पैर छू जाने से हादसा हो गया।

विज्ञापन


हरज्ञान के भाई राजाराम ने बताया कि गेहूं की बोआई चल रही है। भाई हरज्ञान सुबह में खेत पर गए थे। वह खेत में पानी लगाने के लिए पाइप बिछा रहे थे। उनको पता नहीं था कि खेत में बिजली लाइन का तार टूटा पड़ा है। अचानक उनका पैर तार पर पड़ गया। करंट लगने से भाई की मौके पर ही मौत हो गई। चीख सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और बिजली निगम के अधिकारियों को फोन करके लाइन बंद कराई।

इसके बाद परिवार के लोगों को हादसे की सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन व गांव के तमाम लोग खेत पर पहुंच गए। किसान की मौत से हाहाकार मच गया। थानाध्यक्ष सुमित शर्मा का कहना है कि शिकायती पत्र मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


संबंधित वीडियो 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें