फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: किसान से 1.90 लाख की ठगी, जेई पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। कोर्ट के आदेश पर किसान ने अलापुर थाने मेें जेई और लाइनमैन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। आरोप है कि नलकूप कनेक्शन देने के नाम पर उससे 1.90 लाख रुपये की ठगी की गई है।
विज्ञापन

अलापुर थाना क्षेत्र के गांव वमनी निवासी किसान श्रीपाल ने बताया कि सबमर्सिबल का बोरिंग कराकर बिजली कनेक्शन का आवेदन किया। इसके लिए नाई डिमैरा निवासी लाइनमैन महीपाल से संपर्क किया। लाइनमैन ने कहा कि जेई राजेश से कहकर कनेक्शन करवा दिया जाएगा। लाइनमैन व जेई ने कनेक्शन के नाम पर किसान से 1.90 लाख रुपये ले लिए। लाइमैन ने नलकूप के लिए खंभे से लाइन खिंचवा दी और ट्रांसफार्मर भी रखवा दिया। इस बीच विजिलेंस टीम से ने नलकूप पर छापा मारा और ट्रांसफार्मर, स्टार्टर, लाइन समेत अन्य सामान जब्त कर लिया।
इसके अलावा उनके खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया। इससे उन्हें ठगी का एहसास हुआ। उन्होंने पुलिस को तहरीर दी। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। अब कोर्ट के आदेश पर जेई राजेश और लाइनमैन महीपाल निवासी गांव नाई डिमैरा थाना बिनावर के खिलाफ धोखाधड़ी की धारा में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें