फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: दो बोरी खरीदीं, नौ की काट दी रसीद, किसान ने सीएम पोर्टल पर की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
उघैती। बिसौली ब्लॉक के सरैरा साधन सहकारी समिति में खाद वितरण के नाम पर धांधली और किसानों से वसूली का गंभीर मामला प्रकाश में आया है। एक किसान ने इस मामले को उजागर करते हुए मुख्यमंत्री को शिकायत भेजी है। किसान का आरोप है कि समिति पर 50 रुपये प्रति बोरी अधिक लिए गए, जबकि मोबाइल फोन पर आए मेसेज में प्रति बोरी 50 रुपये कम दर्शाए गए हैं। दो के स्थान पर नौ बोरे देना दिखाया गया है। किसान ने बड़े घोटाले की आशंका जताई है।
विज्ञापन

ग्राम दम्मीनगर निवासी किसान अवधेश शर्मा खेती के लिए खाद लेने सरैरा साधन सहकारी समिति पहुंचे। किसान का आरोप है कि समिति पर उनसे 1900 रुपये मूल्य की एनपीके खाद के लिए 50 रुपये प्रति बोरी ओवररेट वसूले गए। किसान खाद लेकर अपने घर पहुंचा ही था कि उसके मोबाइल पर विभाग का आधिकारिक एसएमएस आया।
मेसेज देखते ही किसान के होश उड़ गए, क्योंकि सरकारी रिकॉर्ड में उसे दो बोरी के स्थान पर नौ बोरी खाद जारी होना दिखाया गया था। दो बोरी देकर नौ बोरी की रसीद काटना सीधे तौर पर कागजों में खाद हजम कर कालाबाजारी करने की ओर इशारा कर रहा है।
विज्ञापन

मामला सामने आने के बाद समिति प्रबंधन द्वारा इसे धोखे से हुई गलती बताकर लीपापोती करने का प्रयास किया गया। पीड़ित किसान ने मामले की शिकायत मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर दर्ज कराते हुए फर्जीवाड़े की शिकायत की है। घटना से आक्रोशित क्षेत्रीय किसानों ने दोषियों पर सख्त प्रशासनिक कार्रवाई की मांग की है।

शिकायत मिलने पर जांच अधिकारी के रूप में बिसौली के एडीसीओ को नामित किया गया है, जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। -विवेक कौशल, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक, सहकारिता, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें