फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: मजाक करने से मना करने पर किसान को लाठी-डंडों से पीटकर मार डाला

विज्ञापन
घटना स्थल पर जांच करती पुलिस। संवाद
विज्ञापन
उझानी (बदायूं)। फसल में यूरिया लगाने जा रहे किसान श्रीराम (60) की लाठी-डंडों से पिटाई की गई। फिर दरांती से गर्दन पर वार किए और उसकी जान ले ली गई। पुलिस ने हमलावर युवक को गिरफ्तार कर लिया। घटनास्थल से लाठी मिली है। दरांती नहीं मिली है।
विज्ञापन

मामला रविवार शाम करीब छह बजे का है। उस वक्त ग्राम मिहौना निवासी श्रीराम अपने खेत में यूरिया खाद लगाने के लिए घर से निकले थे। वह गांव में मुख्य रास्ते पर पहुंचे थे। तभी उन्हें रास्ते में पड़ोसी सुरजीत मिल गया। बताते हैं कि तभी सुरजीत, श्रीराम से मजाक करने लगा, जिसका श्रीराम ने विरोध किया, लेकिन वह नहीं माना। ज्यादा कहने पर गुस्साए सुरजीत ने श्रीराम के ऊपर लाठी से हमला कर दिया, जिससे श्रीराम घायल होकर सड़क पर ही गिर पड़े। बाद में उसने दरांती से भी हमला कर दिया। किसान के परिवार वालों का कहना है कि उन पर हमला करते देखकर सुरजीत के भाई गिरीश, मदनलाल और मदनलाल का बेटा सचिन भी लाठी-डंडे लेकर आ गए। बाद में उन्होंने भी किसान को लाठी-डंडे से पीटा। उनके चेहरे और गर्दन पर दरांती से तीन-चार वार किए, जिससे श्रीराम की मौके पर ही मौत हो गई।
इस दौरान कुछ देर के लिए भगदड़ भरा माहौल बन गया। शोर गुल सुनकर किसान के बेटे पुष्पेंद्र मौके पर पहुंच गए। उसके बाद आरोपी अपने घर की तरफ भाग गए। पुष्पेंद्र ने तुरंत इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी, जिससे इंस्पेक्टर मनोज कुमार सिंह पुलिस बल के साथ पहुंच गए। उन्हाेंने आरोपी सुरजीत को गिरफ्तार कर लिया। उसके बाद किसान के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। इंस्पेक्टर मनोज कुमार सिंह ने बताया कि पुष्पेंद्र की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। उन्होंने हत्या की वजह रुपयों का लेन-देन बताया है।
विज्ञापन


सत्संग में गई थी किसान की पत्नी
किसान श्रीराम के तीन बेटे हैं। उनमें पुष्पेंद्र सबसे बड़ा है। उससे छोटा प्रेमचंद और सबसे छोटा राजकपूर है। उनकी हत्या के दौरान पत्नी मोरकली घर पर नहीं थी। वह कहीं सत्संग में गई थीं। हत्या के कुछ देर बाद ही वह घर लौटकर आई थीं।

उझानी के मिहौना गांव में किसान की हत्या हुई है। उनकी हत्या युवक ने की है। युवक शराबी प्रवृति का बताया जा रहा है। इसमें किसान के परिवार वालों ने चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। विवेचना के आधार पर अगली कार्रवाई होगी। - आलोक प्रियदर्शी, एसएसपी

घटना स्थल पर जांच करती पुलिस। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें