फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: फसल बर्बाद कर रहे आवारा गोवंशीय पशु, समस्या का कराएं समाधान

विज्ञापन
आवारा गोवंश की समस्या को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपते भाकियू के पदाधिकारी। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बिल्सी। भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के जिलाध्यक्ष बब्लेश सिंह राठौर के नेतृत्व में किसानों ने शुक्रवार को तहसील पहुंचकर प्रदर्शन किया। किसानों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन भी एसडीएम प्रवर्धन शर्मा को सौंपा। ज्ञापन में आवारा गोवंश से फसलों को हो रहे नुकसान का मुद्दा उठाते हुए इनसे निजात दिलाने की मांग की गई।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया है कि प्रदेश के सभी जिलों में लंबे समय आवारा गोवंशीय पशु समस्या बने हुए हैं। आवारा गोवंश खेतो में खड़ी फसल बर्बाद कर रहे हैं। कड़ाके की सर्दी के बाद भी किसानों को खुले आसमान के नीचे रात-रात भर जागकर फसलों की निगरानी करनी पड़ रही है। कई बार तहसील दिवस में भी शिकायत की जा चुकी है। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष कुलदीप शर्मा, जावेद अली, अरुण कुमार, ओमप्रकाश शर्मा, राजेंद्र सिंह, पवन राज सिंह, सोनपाल सिंह, रामवीर शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें