फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद की कालाबाजारी से गुस्साए किसान, ज्ञापन दिया

Tue, 23 Dec 2014 07:54 PM IST
बदायूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
किसान दिवस पर बहुजन किसान दल ने यूरिया की कालाबाजारी का मुद्दा उठाया और ब्लैकियों के खिलाफ कार्रवाई न होने पर रोष जताया। इस संबंध में जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया गया। मालवीय आवास पर पंचायत कर बीकेडी जिलाध्यक्ष ने चौधरी चरण सिंह को याद करने साथ ही किसानों की समस्याओं के समाधान किए जाने की पुरजोर मांग उठाई। यूरिया खाद का कट्टा 400 रुपये में ब्लैक होने के खिलाफ जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उसहैत, उसावां, डहरपुर, ककराला, समरेर, कादरचौक, दढानी, बिल्सी, कछला आदि स्थानों पर यूरिया 400 रुपये से अधिक में बेची जा रही है। इसके अलावा उन्होंने शेखूपुर चीनी मिल में ब्रेक डाउन को मिल प्रबंधन की साजिश बताया। कहा कि अगर मिल सही नहीं चली तो गन्ना किसान तो लुट जाएगा। उन्होंने चेताया कि मिल संचालन में ब्रेकडाउन बर्दास्त नहीं होगा। मिल के समक्ष प्रदर्शन कर विरोध किया जाएगा। अनिल पटेल, सुरेश यादव, राजेंद्र राजपूत, सूबेदार, विनोद यादव पप्पू कुशवाहा, प्रमोद सक्सेना आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें