फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्तार अंसारी से पारिवारिक संबंध, उनकी मौत संदेह के घेरे में : शिवपाल सिंह यादव

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। सपा के राष्ट्रीय महासचिव व बदायूं लोकसभा से प्रत्याशी शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि मुख्तार अंसारी से हमारे पारिवारिक संबंध हैं। उनकी मौत संदेह के घेरे में है। इसमें न्यायालय को स्वत: संज्ञान लेना चाहिए।
विज्ञापन

सपा के पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव के आवास पर शिवपाल सिंह यादव ने शुक्रवार को पत्रकारों से वार्ता के दौरान मुख्तार अंसारी की मौत पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा है कि मुख्तार अंसारी के हमारे परिवार से पुराने रिश्ते रहे हैं। आजादी की लड़ाई में भी इस परिवार का बड़ा योगदान रहा है। मुख्तार अंसारी की मौत संदेह के घेरे में है। ऐसे में न्यायालय को स्वतः संज्ञान लेना चाहिए। जेल में अगर किसी की मौत होती है तो प्रशासनिक अधिकारी से लेकर सरकार तक की जिम्मेदारी होती है। साथ ही कहा कि मुख्तार अंसारी के बेटे विधायक अब्बास अंसारी को जनाजे में शामिल होने की अनुमति मिलनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें