फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बच्ची की मौत, इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर भड़के परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। सहसवान में मंडी समिति के पास स्थित नेशनल चाइल्ड हॉस्पिटल में मंगलवार को उपचार के दौरान तीन वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। बच्ची की मौत के बाद परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। परिजनों ने बच्ची का शव अस्पताल में ही रख लिया, सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से बातचीत की। हालांकि, बाद में परिजनाें ने कार्रवाई से मना कर दिया।
विज्ञापन

सहसवान के मोहल्ला मिर्धा टोला निवासी सुलेमान ने मंगलवार सुबह बुखार से पीड़ित अपनी तीन वर्षीय बेटी तेवा को नेशनल चाइल्ड हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। मंगलवार शाम करीब तीन बजे उपचार के दौरान बच्ची की मौत हो गई। यह जानकारी मिलते ही परिजन आक्रोशित हो गए। उन्होंने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया और बच्ची का शव वहीं रख लिया।
हंगामे के दौरान अस्पताल में अफरातफरी का माहौल बन गया। परिजनों की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटना के संबंध में जानकारी ली। पुलिस ने बच्ची के शव का पोस्टमॉर्टम कराने की बात कही, लेकिन उसके पिता ने इससे मना कर दिया। इसके बाद परिजनों ने मामले में किसी तरह की कार्रवाई कराने से भी मना कर दिया। पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्ची को तेज बुखार आ रहा था, उसका इलाज किया गया। किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती गई है। -डॉ. सचिन कुमार, संचालक, नेशनल चाइल्ड हॉस्पिटल, सहसवान


नेशनल चाइल्ड हॉस्पिटल में टीम को भेजकर जांच कराई जाएगी। जांच रिपोर्ट के आधार पर अस्पताल प्रशासन के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। -डॉ. विकास शर्मा, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें