फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: घरवाले वृंदावन में, चोर खंगाल ले गए नकदी समेत 11 लाख का सामान

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी। एमजीपी इंटर कॉलेज से सेवानिवृत प्रवक्ता का बृहस्पतिवार की रात चोरों ने घर खंगाल डाला। छत की ग्रिल तोड़कर घर में घुसे चोर अलमारी का लॉकर तोड़कर करीब डेढ़ सौ ग्राम वजन के सोने के जेवरात और दो लाख रुपये चुरा ले गए।
विज्ञापन

बाजारकलां मोहल्ला निवासी रघुवीर शरण माहेश्वरी सात-आठ दिन से वृंदावन में हैं। घर में ताला पड़ा है। शुक्रवार सुबह पड़ोसी ने उनके घर के जीने की किबाड़ें खुली देखीं तो उन्हें फोन किया। पड़ोसी मोहल्ले में उनके दामाद गौरव बाबू और बेटी करुणा रहती है, इसलिए रघुवीर शरण ने उन्हें फोनकर घर जाकर देखने को कहा। बेटी और दामाद मौके पर पहुंचे तो सभी कमरों के अंदर कपड़ों समेत अलमारियों का सामान फर्श पर बिखरा मिला था।
पूर्व प्रवक्ता के दामाद ने बताया कि चोरों ने छत पर दरवाजे के पास लगी लोहे की ग्रिल तोड़कर घटना को अंजाम दिया है। दोनों मंजिल पर बने कमरों से कीमती सामान चुरा ले गए हैं। चोरी गए सामान में डेढ़ सौ ग्राम सोने के जेवरात और दो लाख रुपये नकद भी शामिल है। सूचना के बाद पुलिस कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर पहले मौका मुआयना किया, फिर पूर्व प्रवक्ता के बेटी और दामाद से जानकारी की।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि तहकीकात की जा रही है। गौरव की तहरीर पर चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बता दें कि रघुवीर शरण, आईएएस अफसर प्रदेश के खाद्य एवं रसद विभाग के सचिव सौरभ बाबू माहेश्वरी के छोटे भाई गौरव के ससुर हैं।

रेकी किए जाने का शक
बाजारकलां मोहल्ला निवासी पूर्व प्रवक्ता रघुवीर शरण माहेश्वरी पत्नी के निधन के बाद से अक्सर वृंदावन में देवराहा बाबा के आश्रम में रहने के लिए चले जाते हैं। उनके बेटे वहां आश्रम में संत हैं। पिछले दिनों जब वह वृंदावन गए तो भी दरवाजे में ताला डाल दिया था। ताला बंद देख उनका मकान चोरों की नजर में चढ़ गया होगा। सड़क पर देर रात तक आवाजाही भी रहती है। मोहल्ले के लोगों की मानें तो ऐसी घटना बिना रेकी किए अंजाम तक नहीं पहुंच सकती।




रेहड़िया गांव में घर और दुकान में चोरी
रेहड़िया। वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव रेहड़िया में बृहस्पतिवार रात चोरों ने एक घर और दुकान को निशाना बना लिया। गांव के लोकेश मौर्य की परचून की दुकान है। बृहस्पतिवार रात चोरों ने किसी तरह उनकी दुकान का दरवाजा खोल लिया और 10 हजार रुपये और सामान चोरी कर ले गए। सुबह दुकान पर पहुंचने पर लोकेश को चोरी की जानकारी हुई। उन्होंने पुलिस को सूचना दे दी है। इसके अलावा चोरों ने रामवीर के घर से कीमती सामान चोरी कर लिया। पुलिस चोरों की तलाश कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें