फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: तालगांव में सोता रहा परिवार, चोर हजारों का सामान ले गए

विज्ञापन
तालगांव में चोरी के बाद छत पर पड़ा बक्सा। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव तालगांव में बुधवार रात चोर एक घर से नकदी और सोने-चांदी के जेवर चोरी करके ले गए। सुबह जानकारी हुई तो परिवार वालों ने थाना पुलिस को सूचना दी। फिलहाल इस मामले में अब तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

ग्राम तालगांव निवासी भूरे का कहना है कि बुधवार रात वह परिवार के साथ घर में सो रहे थे। इसी दौरान चोर उनके घर में घुस गए और दो लाख रुपये, कुंडल, झुमकी समेत काफी सामान चोरी करके ले गए। सुबह परिवार वाले सोकर उठे, तो उन्होंने घर का मुख्य दरवाजा खुला देखा। इससे वह हैरान रह गए।
जब उन्होंने कमरों में जाकर देखा तो बक्से गायब थे और सारा सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था। बाद में घर की छत पर बक्सा खुला पड़ा मिला। सामान भी फैला पड़ा था और सोने-चांदी के जेवर व नकदी गायब थी। उन्होंने तुरंत थाना पुलिस को सूचना दी, जिससे पुलिस कर्मी मौके पर पहुंच गए और छानबीन शुरू कर दी। मकान मालिक ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें