बदायूं। जनपद में अब सरकारी योजनाओं का लाभ फैमिली आईडी के माध्यम से और अधिक पारदर्शी और सरल तरीके से मिलेगा।
प्रभारी डीएम/ सीडीओ केशव कुमार ने बताया कि जिले में तेजी से फैमिली आईडी बनाई जा रहीं हैं। प्रभारी डीएम ने कहा कि जिन लोगों के पास राशन कार्ड नहीं है उनके लिए फैमिली आईडी महत्वपूर्ण साबित होगी। हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि इसके माध्यम से राशन मिलेगा।
बताया, इस आईडी के माध्यम से परिवार सीधे सरकारी योजनाओं से जुड़ पाएगा। उसे यह भी पता चल सकेगा कि वे किन योजनाओं के पात्र हैं और किनके लिए अपात्र हैं। उन्होंने कहा कि आईडी बनने के बाद, परिवार का पूरा विवरण आईडी पोर्टल पर दर्ज करके आसानी से देखा जा सकता है।
उन्होंने बताया कि फैमिली आईडी से परिवार के सभी सदस्यों की जानकारी एक जगह उपलब्ध होगी, जिससे बार-बार दस्तावेज जमा करने की जरूरत समाप्त हो जाएगी। संवाद