फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: नवनियुक्त आरक्षियों के परिवारों को मिला सम्मान

विज्ञापन
डाइट ऑडिटोरियम में बृहस्पतिवार को हरिबोल सेवा समिति के कार्यक्रम में सम्मानित किए गए पुलिस कर्म - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बदायूं। हरिबोल सेवा समिति के संरक्षक व सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता की ओर से बृहस्पतिवार को डाइट ऑडिटोरियम में पुलिस परिवार गौरव सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस में हाल ही में भर्ती हुए आरक्षियों के परिजनों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा ने कहा कि यह गर्व का क्षण है। जिले के जिन परिवारों के बच्चों ने अपनी मेहनत और लगन से पुलिस सेवा में चयन पाया है, उनके परिजनों को समिति की ओर से सम्मानित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश में पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ पुलिस भर्ती संपन्न हुई है। इसमें बड़ी संख्या में बदायूं के युवाओं ने सफलता पाई है।
विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा दुर्विजय सिंह शाक्य ने कहा कि पहले की सरकारों में नौकरियों में भ्रष्टाचार आम बात थी। वर्तमान सरकार में मेहनती और योग्य अभ्यर्थियों को बिना किसी सिफारिश के नौकरी मिल रही है। सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि हरिबोल सेवा समिति का उद्देश्य समाज में प्रेरणादायक कार्य करने वाले लोगों का सम्मान करना है। उन्होंने बताया कि समिति पूर्व में हेलमेट वितरण, श्रवण कुमार सम्मान और मेधावी छात्रों को सम्मानित करने जैसे कार्यक्रम कर चुकी है।
विज्ञापन

भाजपा प्रदेश मंत्री डीपी भारती, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता और बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने भी संबोधित करते हुए चयनित युवाओं व उनके परिजनों को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम को जिला उपाध्यक्ष नेकपाल सिंह कश्यप, भाजपा नेता अरशद अल्वी, जिला पंचायत सदस्य राजेश कुमार सिंह, सोबरन सिंह राजपूत समेत कई नेताओं ने संबोधित किया। संचालन भाजपा जिला महामंत्री सुधीर श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अशोक भारतीय, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष जितेंद्र सक्सेना, विश्वजीत गुप्ता, जिला सहकारी संघ अध्यक्ष रविंद्र पाल सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता हरिओम पाराशरी, शैलेश पाठक, शरदेंदु पाठक, समिति अध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें