फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को किया जाएगा सम्मानित

Wed, 31 Jul 2024 06:31 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। काकोरी ट्रेन एक्शन की वर्षगांठ को इस बार शताब्दी समारोह के रूप में मनाया जाएगा। डीएम निधि श्रीवास्तव ने कहा कि सरकारी के साथ ही प्राइवेट विद्यालयों की भी भागीदारी होनी चाहिए। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को बुलाकर सम्मानित किया जाए।
विज्ञापन


डीएम ने मंगलवार को कलक्ट्रेट में काकोरी ट्रेन एक्शन की 100वीं वर्षगांठ पर जनपद में होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की। कार्यक्रम में बताया गया कि सुबह साढ़े नौ बजे से पूर्वाह्न साढ़े 11 बजे तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
जिले में पांच स्थानों पर बलिदानी स्मृति वाटिकाएं बनाई जाएंगी। इसके लिए डीएफओ को नामित किया गया है। बलिदानी स्मारकों पर माल्यार्पण किया जाएगा। कलक्ट्रेट सभागार में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

सुबह स्कूली बच्चों की प्रभात फेरी निकाली जाएगी, वाद-विवाद प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जाएगा। सीडीओ केशव कुमार ने निर्देश दिए कि एक से 15 अगस्त तक सरकारी विद्यालयों की 100 मीटर परिधि में साफ-सफाई अभियान चलाया जाएगा। जिलास्तर पर कलक्ट्रेट सभागार में सम्मान समारोह के साथ ही सभी तहसीलों में उपजिलाधिकारियों के स्तर से सम्मान समारोह आयोजित होगा। सिटी मजिस्ट्रेट अरुण कुमार समेेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें