फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बल्लू पहलवान को हराकर फकीर बाबा ने जीती ट्राफी

विज्ञापन
बगरैन में आयोजित दंगल में जोर आजमाइश करते पहलवान। संवाद - फोटो : mathura
विज्ञापन
बगरैन। ईदगाह स्थित दन्ना शाह बाबा रहमतुल्लाह अलैह की दरगाह के मेले में आयोजित सात दिवसीय दंगल का समापन हो गया। दंगल में दूरदराज से आए पहलवानों ने कुश्ती के दांव पेच दिखा कर दर्शकों की वाहवाही लूटी। विजेता पहलवानों को ट्राफी तथा नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

सोमवार को कुश्ती में शिवम पहलवान हरियाणा ने साजिद पहलवान रुड़की को, शेरा पहलवान बरेली ने साजिद पहलवान रुड़की को, मोनिश कलियर ने बंटा हरियाणा को और काला राजस्थान ने भवानी उत्तराखंड को चित कर दिया। मुख्य मुकाबले में बल्लू बलराम को हराकर फकीर बाबा ने ट्राफी और 2100 रुपये का नगद इनाम जीता। दूसरे स्थान पर रहे शिवम हरियाणा को 1100 रुपये व तीसरे स्थान पर रहे पहलवान शेरा बरेली को 500 रुपये देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर दंगल संयोजक ओमपाल सिंह, यूनुस खान, डॉ. रिहाशद अली, सलीम, बबलू, बुंदन, बॉबी शाह हबीब खां आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें