फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: जनसेवा केंद्र पर बनाए जा रहे थे फर्जी निवास प्रमाण पत्र, रिपोर्ट

Sat, 28 Feb 2026 02:14 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। मुजरिया थाना क्षेत्र गांव कोल्हाई में संचालित जन सेवा केंद्र पर फर्जी निवास प्रमाणपत्र बनाए जा रहे थे। शिकायत पर तहसीलदार ने लेखपाल के साथ छापेमारी की तो मामला पकड़ा गया। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन



तहसीलदार अनंगराज सिंह ने बताया कि जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव मलिकपुर बिचौला के रहने वाले सत्यपाल ने शिकायत की थी कि मुजरिया क्षेत्र के गांव कोल्हाई में बिहारीपुर जाने मार्ग पर संचालित जन सेवा केंद्र पर फर्जी सामान्य निवास प्रमाणपत्र बनाए जा रहे हैं। इस सूचना पर उन्होंने लेखपाल के साथ बृहस्पतिवार को जन सेवा केंद्र पर छापेमारी की। केंद्र संचालक मुड़सान निवासी राहुल कुमार से जानकारी ली और छानबीन की गई तो एक सामान्य निवास प्रमाण पत्र बनाया था जोकि फर्जी पाया गया। आरोपी को थाने लाया गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें