फैजगंज बेहटा थाने में बरामद बाइकाें के साथ खड़े ऑटो लिफ्टर।स्रोत-पुलिस
बदायूं। फैजगंज बेहटा थाना पुलिस ने शनिवार रात वाहन चेकिंग के दौरान चार ऑटोलिफ्टर को गिरफ्तार किया। उनके पास से चोरी की पांच बाइक बरामद हुई हैं। जबकि, तीर फरार हो गए। पकड़े गए ऑटोलिफ्टरों को रविवार दोपहर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया।
बिसौली के प्रभारी सीओ कर्मवीर सिंह ने बताया कि शनिवार रात फैजगंज बेहटा इंस्पेक्टर जवाहरलाल और एसआई विकास पूनिया अपनी टीम के साथ मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर मुड़िया धुरेकी कस्बा के नजदीक वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान चार ऑटोलिफ्टर को गिरफ्तार किया गया। उनके पास से बरामद किसी बाइक के कागज नहीं थे।
इस बीच तीन ऑटोलिफ्टर भागने में सफल रहे। पकड़े गए ऑटोलिफ्टरों ने अपने नाम कस्बा मुड़िया धुरेकी निवासी कन्हैया पुत्र भगवानदास, बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव गुलड़िया निवासी कर्रू पुत्र नन्हे, सहसवान के गांव भमोरी निवासी मुनीष पुत्र राजेश और फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के गांव सैंडोला निवासी पुष्पेंद्र पुत्र जीतपाल बताया। उनकी निशानदेही पर चोरी की पांच बाइक बरामद हुई हैं। उन्होंने मौके से भागे अपने साथियों के नाम ग्राम सैंडोला निवासी रजनेश उर्फ नन्हू, फैजगंज बेहटा के गांव महोरी निवासी जाकिर हुसैन और जरीफनगर के गांव बस्तोई सीकरी निवासी विनोद बताए। पुलिस ने सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। मौके से भागे ऑटोलिफ्टरों की तलाश शुरू कर दी गई है।