फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बुर्राफरीदपुर मंदिर में मेला शुरू, कलाकारों ने मोहा

विज्ञापन
उझानी में ​शिवतेरस मेला का उद्घाटन करते रामप्रवेश यादव। स्रोत: आयोजक - फोटो : संवाद
विज्ञापन
उझानी। बुर्राफरीदपुर के शिव मंदिर परिसर में बुधवार शाम से मेला शुरू हो गया। सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रम का पालिका के पूर्व सदस्य रामप्रवेश यादव ने उद्घाटन किया। उन्होंने लोगों को मेला का धार्मिक महत्व भी समझाया।
विज्ञापन

मंदिर परिसर में उद्घाटन से पहले मंडली के कलाकारों ने भगवान भोलेनाथ की लीला का मंचन किया। शंकर और पार्वती बने कलाकारों ने मंचन के दौरान दर्शकों को मन मोह लिया। भजनों पर कलाकारों के साथ दर्शक भी झूम उठे। रात में एक बजे तक चले मंचन के दौरान इलाके के लोगों का भीड़ रही। आयोजकों ने मुख्य अतिथि पालिका के पूर्व सदस्य रामप्रवेश यादव का स्वागत भी किया। महिलाओं और बच्चों ने खेलकूद के संसाधनों का लुत्फ उठाया। इस मौके पर अर्जुन सिंह पाल, पंकज यादव, श्याम गोपाल यादव, हरीश यादव, प्रधान रंधावा यादव, राजभान सिंह, कल्लू यादव और मेला अध्यक्ष राम रहीस यादव आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें