फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: ड्रोन कैमरे से होगी मेला ककोड़ा की निगरानी

Tue, 17 Oct 2023 01:05 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं/कादरचौक। रुहेलखंड के मिनी कुंभ के नाम से प्रसिद्ध मेला ककोड़ा की तैयारी शुरू हो गई है। मेले में लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं का आना होगा। इसको ध्यान में रखते हुए जिला पंचायत ने इस बार तीन ड्रोन कैमरे का इंतजाम किया है। इनकी मदद से अब मेले पर नजर रखी जाएगी ताकि कोई भी घटना होती है तो अधिकारियों को समय से जानकारी दी जा सके। खास बात ये है कि इन कैमरों की मदद से मेले में लापता होने वालों बच्चों को भी आसानी से तलाश किया जा सकेगा।
विज्ञापन

कादरचौक क्षेत्र में लगने वाला मेला ककोड़ा 20 नवंबर से शुरू होकर चार दिसंबर तक चलेगा। मेले में 40 से अधिक सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे, जो मेले की गतिविधियों को रिकॉर्ड करेंगे।
शेखूपुर के पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य ने मुख्यमंत्री से मेला ककोड़ा का उद्घाटन कराने की मांग की। उनका कहना है कि अयोध्या, काशी, वृंदावन, हरिद्वार, ऋषिकेश के महामंडलेश्वर और महंतों ने इस मेले को राष्ट्रीय मेला घोषित करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें