फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेला ककोड़ा : अब बस चार दिन बाकी, दुकानदारों को भू आवंटन शुरू

विज्ञापन
मेला ककोड़ा में जिला पंचायत की ओर से किया जा रहा प्लाटिंग का कार्य। संवाद
विज्ञापन
कादरचौक। दिवाली निपटते ही मेला ककोड़ा के आयोजन के कार्यों में तेजी आ गई है। मेला शुरू होने में अब सिर्फ चार दिन शेष हैं। जिला पंचायत की ओर से मेले में दुकानदारों के लिए भू आवंटन शुरू कर दिया गया है। इसके साथ ही दुकानें लगने का काम शुरू हो गया है।
विज्ञापन

जिला पंचायत प्रशासन की ओर से 20 नवंबर को मेले के शुभारंभ की औपचारिक घोषणा की जाएगी। लिहाजा अब तेजी से व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जाने लगा है। जिला पंचायत की ओर से दुकानदारों को भूमि का आवंटन किया जाने लगा है। दिवाली संपन्न होने के बाद बृहस्पतिवार से मेले में तेजी से दुकानदारों की आमद होगी। कुछ दुकानदार बुधवार को ही मेले में पहुंच गए हैं। हालांकि अभी मेले में प्रकाश की व्यवस्था नहीं की गई है। इससे दुकानदारों को दिक्कत हो रही है।

गंगा का जलस्तर बढ़ने से मुख्य घाट की ओर पहुंची धारा
जिला पंचायत प्रशासन ने मुख्य घाट मेले के बीच में बनाने का निर्णय लिया है, लेकिन गंगा की धारा दूर होने से इसमें दिक्कत आ रही थी। जिला पंचायत के अभियंताओं ने धारा को मुख्य घाट की ओर मोड़ने के लिए पिछले दिनों नाव से मुआयना कर स्थिति का जायजा लिया था, लेकिन अब जिला पंचायत प्रशासन की यह दिक्कत स्वत: दूर हो गई है। गंगा का जलस्तर बढ़ने पर धारा मुख्य घाट से होकर बहने लगी है।
विज्ञापन

केके तिवारी बने सीओ मेला ककोड़ा
हर साल सीओ उझानी को मेला के सर्किल ऑफिसर का दायित्व सौंपा जाता रहा है, लेकिन इस बार एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने इसमें बदलाव कर सीओ उझानी को अतिरिक्त जिम्मेेदारी सौंपने के बजाय स्वतंत्र रूप से केके तिवारी को सीओ मेला ककोड़ा बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें