फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: दुष्कर्म के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर 1.40 लाख वसूले

विज्ञापन
सोशल मीडिया पर की गई टिप्पणी। स्रोत सोशल मीडिया
विज्ञापन
बदायूं। भाजपा नेता बताकर लोगों पर रौब जमाने और ठगी करने के आरोप में सिविल लाइंस पुलिस ने अमन उर्फ मयंक शर्मा के साथ अंकुर उपाध्याय को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि आरोपियों ने एक व्यक्ति को दुष्कर्म के झूठे मुकदमे में फंसाने का डर दिखाकर उससे 1.40 लाख रुपये वसूल लिए। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 1.07 लाख रुपये बरामद किए हैं।
विज्ञापन


सीओ सिटी ने बताया कि कुंवरगांव थाना क्षेत्र के गांव कैली निवासी संतोष कुमार पाल की तहरीर पर सिविल लाइंस थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई थी कि अजय शर्मा और अमन उर्फ मयंक शर्मा व अंकुर उपाध्याय ने वरिष्ठ भाजपा नेता और अधिकारियों के नाम का इस्तेमाल करते हुए पीड़ित पर दबाव बनाकर केस को निपटाने के लिए 1.50 लाख रुपये की मांग की।
रुपये देने से मना करने पर उन्हें दुष्कर्म के झूठे मुकदमे में फंसाने का भय दिखाया और मामले को निपटाने के नाम पर 1.40 लाख रुपये वसूल लिए। मंगलवार को पुलिस ने बरातेगदार निवासी अजय शर्मा और चौबे मोहल्ला निवासी अमन उर्फ मयंक शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। अजय के कब्जे से 50 हजार और अमन के पास से 57 हजार रुपये बरामद हुए। मामले में नामजद तीसरे आरोपी अंकुर उपाध्याय की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन

सीओ सिटी राहुल पांडेय के अनुसार, अमन उर्फ मयंक के खिलाफ कोतवाली थाने में भी रिपोर्ट दर्ज है। दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। पुलिस अब ठगी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और संभावित पीड़ितों की जानकारी जुटा रही है।





मंत्री-अफसरों के साथ सोशल मीडिया पर फोटो डालकर आरोपी जमाता था रौब

आरोपी अमन उर्फ मयंक शर्मा सोशल मीडिया पर वरिष्ठ भाजपा नेता, मंत्री और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ अपनी तस्वीरें पोस्ट कर प्रभाव जमाता था। तस्वीरों के जरिये वह लोगों के बीच अपनी पहुंच और रसूख का प्रदर्शन किया करता था। पुलिस जांच में यह पहलू भी सामने आया है कि प्रभावशाली लोगों के साथ फोटो दिखाकर वह सामने वाले पर भरोसा कायम करने और दबाव बनाने की कोशिश किया करता था। अब पुलिस यह जांच कर रही है कि इन तस्वीरों का इस्तेमाल केवल रौब जमाने तक सीमित था या इनके जरिए अन्य लोगों से भी रुपये ऐंठे गए।

सोशल मीडिया पर की गई टिप्पणी। स्रोत सोशल मीडिया

सोशल मीडिया पर की गई टिप्पणी। स्रोत सोशल मीडिया

सोशल मीडिया पर की गई टिप्पणी। स्रोत सोशल मीडिया

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें