अमित की हालत गंभीर
सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने तीनों को अस्पताल भिजवाया। अमित की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें मुरादाबाद रेफर कर दिया, जबकि राजेश और शिवकुमार को हल्की चोटें आई हैं। दोनों का स्थानीय स्तर पर उपचार चल रहा है।
पुलिस के अनुसार, इस्लामनगर निवासी राजीव कुमार मित्तल का शिवम गन हाउस है। उनके गोदाम में हादसा हुआ है। पुलिस हादसे के कारणों के साथ ही घटनास्थल से जुड़े तथ्यों की पड़ताल कर रही है। एसपी ग्रामीण डॉ हृदेश कठेरिया ने बताया कि गोदाम में हुए धमाके की जांच कराई जा रही है। सीओ बिल्सी आलोक सिद्धू ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।