फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोनों पालियों में 2415 परीक्षार्थियों ने छोड़ी परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। मंगलवार को यूपी बोर्ड की पहली पाली में हाईस्कूल के गणित विषय और इंटर के बुनाई तकनीक से लेकर 11 विषयों की परीक्षा हुई, जो कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच में कराई गई। सचल दलों ने परीक्षा केंद्रों पर छापा मारा, लेकिन कोई नकलची नहीं मिला। वहीं, डीएम ने भी परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल के गणित विषय की परीक्षा में 22806 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें से 20433 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 2373 परीक्षार्थी गैर हाजिर रहे। पहली पाली में इंटर के फल एवं खाद्य संरक्षण, परिधान रचना एवं सज्जा, बुनाई तकनीक, नर्सरी शिक्षण एवं शिशु प्रबंध, बहुउद्देश्यीय स्वास्थ्य कार्मिक, रंगीन फोटोग्राफी, ऑटोमोबाइल्स, आशुलिपि एवं टंकण आदि विषयों के पेपर हुए। इन पेपरों में 283 विद्यार्थी पंजीकृत थे, जबकि 275 ने परीक्षा दी, साथ ही आठ गैर हाजिर रहे। वहीं, दूसरी पाली में कंप्यूटर, कृषि वनस्पति विज्ञान, कृषि अर्थशास्त्र के 988 में से 954 ने परीक्षा दी, जबकि 34 गैरहाजिर रहे।
कंट्रोल रूम से डीएम ने देखी कक्षों की स्थिति
बदायूं। डीएम कुमार प्रशांत ने मंगलवार को शहर के केदारनाथ महिला इंटर कॉलेज व ठाकुर रविंद्र कल्पना सिंह इंटर कॉलेज घटपुरी के परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। वहां पर सब ठीक मिला। इसके बाद में डीएम ने कॉलेज में स्थापित कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया। यहां पर उन्होंने सीसीटीवी कैमरे की मॉनीटरिंग में लगे शिक्षकों से जानकारी ली। साथ ही कई परीक्षा कक्षों की लाइव फुटेज को भी बारीकी से देखा। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुसार जनपद में बोर्ड की परीक्षा नकलविहीन और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराई जाएं। परीक्षार्थियों की सघन तलाशी ली जाए। परीक्षा में किसी तरह डिजिटल गैजेट का प्रयोग बिल्कुल नहीं किया जाएगा, न ही किसी बाहरी व्यक्ति को प्रवेश दिया जाए।
विज्ञापन

एसडीएम ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण
सहसवान। मंगलवार को एसडीएम लाल बहादुर ने पन्ना लाल नगर पालिका इंटर कॉलेज, नेहरू इंटर कॉलेज मूहीउद्दीनपुर व मां शारदा इंटर कॉलेज का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि कक्षाओं में प्रवेश करने से पूर्व परीक्षार्थियों की सघन चेकिंग की जाए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि विद्यालय में किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें