फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, एक की मौत, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। बाइक सवार दो लोगों को बृहस्पतिवार दोपहर किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि बाइक पर बैठा एक युवक घायल हो गया। हादसा सहसवान रोड पर नैथुआ मंदिर के पास हुआ। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

वजीरगंज थाने के गांव करकटपुर निवासी 24 वर्षीय रंजीत पुत्र लटूरी अपने दोस्त मुकेश के साथ बृहस्पतिवार को बाइक से मुजरिया गया था। दोपहर करीब एक बजे वहां से वापस लौट रहा था। बाइक रंजीत चला रहा था। रास्ते में सहसवान रोड पर नैथुआ गांव के पास इनकी बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में रंजीत और बाइक मुकेश गंभीर घायल हो गए। पुलिस ने इन लोगों को जिला अस्पताल भिजवाया। यहां डॉक्टर ने रंजीत को मृत घोषित कर दिया। कुछ प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि बाइक को ट्रैक्टर ट्रॉली ने टक्कर मारी थी। टक्कर के बाद चालक मय ट्रैक्टर ट्रॉली से भाग निकलने में कामयाब हो गया। हादसे में बाइक भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त को गई। रंजीत के भाई संजीव की ओर से अज्ञात वाहन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी गई है। एसओ धर्मेंद्र सिंह का कहना है कि अभी बाइक को टक्कर मारने वाले वाहन के बारे में पता नहीं लग सका है। उसकी तलाश की जा रही है। कुछ लोग हादसा ट्रैक्टर ट्रॉली से होने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें