फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: छात्रावास निर्माण के लिए खोदाई आरंभ, दोबारा बनेगा लेआउट

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। दहगवां के दांदरा गांव में छात्राओं की सुविधा के लिए छात्रावास बनाया जाना है। इसके निर्माण के लिए ठेकेदार ने खोदाई शुरू कर दी है। नींव भरने के बाद एक बार फिर लेआउट बनाया जाएगा।
विज्ञापन

दांदरा गांव में 50 विद्यार्थियों के लिए छात्रावास के निर्माण का काम शुरू हो गया है। ठेकेदार ने मिट्टी की खोदाई का काम कर दिया है। पूरी खोदाई करने में एक सप्ताह लगेगा। खोदाई पूरी होने के बाद अभियंताओं की निगरानी में एक बार फिर लेआउट बनाया जाएगा।
विज्ञापन

छात्रावास दो मंजिला होगा। करीब 2.41 करोड़ रुपये खर्च आएगा। अवर अभियंता इंद्रजीत ने बताया कि छात्रावास का निर्माण सालभर में पूरा हो जाएगा।

छात्रावास में होगी यह व्यवस्था
वाई-फाई, लाइब्रेरी, काॅमन रूम, पंखा, शौचालय, स्टडी रूम, मेडिकल रूम, किचन, स्टोर आदि।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें