फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: परीक्षा कार्यक्रम घोषित, विद्यार्थी बना रहे पढ़ाई की समय सारिणी

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश द्वारा हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा का कार्यक्रम घोषित होते ही छात्रों में उत्साह और गंभीरता दोनों बढ़ गई है। जैसे ही परीक्षा तिथियां जारी हुईं, विद्यार्थियों ने अपनी तैयारी की रणनीति बदल दी है। अब अधिकतर छात्र-छात्राएं विषयवार अध्ययन की नई समय सारिणी तैयार कर रहे हैं, ताकि निर्धारित समय में पूरे सिलेबस की दोहराई हो सके। परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की जल्दबाजी न हो।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड का परीक्षा कार्यक्रम आने से अब छात्र-छात्राओं की तैयारी की दिशा स्पष्ट हो गई है और लक्ष्य तय करना आसान हो गया है। ऐसे में अब छात्र-छात्राओं ने सुबह जल्दी उठकर कठिन विषयों जैसे गणित, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान और अंग्रेजी की तैयारी करना शुरू कर दिया है। वहीं, शाम को वे हल्के विषयों जैसे हिंदी, सामाजिक विज्ञान या कला विषयों की पुनरावृत्ति करने लगे हैं।
इससे उन्हें विषयों का संतुलित अभ्यास करने में मदद मिलती है। छात्रों का कहना है कि परीक्षा कार्यक्रम आने से अब तैयारी की दिशा स्पष्ट हो गई है और लक्ष्य तय करना आसान हो गया है।
विज्ञापन

एसके इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. संदीप भारती ने छात्रों को सलाह दी है कि वे समय सारिणी के अनुसार हर विषय को बराबर समय दें और बीच-बीच में छोटे ब्रेक लेकर मन को तरोताजा रखें। उनका कहना है कि यदि छात्र-छात्राएं समय का सही उपयोग करें और नियमित पुनरावृत्ति करें तो अच्छे अंक प्राप्त करना कठिन नहीं है।

समूह अध्ययन करने से मिलेगा फायदा
राजकीय कन्या इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अल्पना कुमार ने बताया कि छात्र-छात्राओं ने अब समूह अध्ययन (ग्रुप स्टडी) करना शुरू कर दिया है। इससे छात्र-छात्राएं एक-दूसरे की मदद से कठिन प्रश्नों को आराम से हल कर सकते हैं। उन्होंने छात्र-छात्राओं को यह भी बताया कि कि अंतिम समय में केवल नए पाठ न पढ़ें, बल्कि पहले पढ़े हुए विषयों की पुनरावृत्ति पर ध्यान दें। वहीं, अभिभावक भी अपने बच्चों की पढ़ाई पर नजर रखें। वे बच्चों को ध्यान केंद्रित रखने, सोशल मीडिया से दूरी बनाने और नियमित रूप से पढ़ाई करने के लिए प्रेरित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें