फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे से सभी को दूर रहना चाहिए : पंकज महाराज

विज्ञापन
असिस ब​र्खिन गांव में प्रवचन देते संत बाबा जयगुरूदेव के उत्तरा​धिकारी पंकज महाराज। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। जयगुरुदेव धर्म प्रचारक संस्था मथुरा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज महाराज ने 108 दिवसीय शाकाहार-सदाचार, मद्यनिषेध, आध्यात्मिक-वैचारिक जनजागरण यात्रा के माध्यम से संदेश दिया। कहा, नशे से सभी को दूर रहना चाहिए। नशा बुद्धि-विवेक तो नष्ट करता ही है, परिवार की उन्नति के रास्ते बंद कर देता है।
विज्ञापन

जिले के ब्लॉक सलारपुर के गांव कुंडरा में महाराज ने कहा कि जब पुण्य कर्मों का उदय होता है, संतो-महात्माओं की दया होती है, तभी सत्संग सुनने का सौभाग्य प्राप्त होता है। संत-महात्मा साधना करके ऊपर के लोकों में जब जाते है, तो जीवों को मिल रही यातनाओं को देखकर द्रवित हो जाते है। महाराज ने समाज में बढ़ती हिंसा, अपराध और नशे के सेवन की बढ़ती प्रवृत्ति पर गहरी चिंता व्यक्त की। इस मौके पर जिलाध्यक्ष उपदेश सिंह, ब्लाॅक अध्यक्ष मुनेंद्र सिंह, प्रवक्ता शिव शंकर मिश्र, रमेश सिंह, पातीराम प्रजापति, प्रधान महावीर शाक्य आदि मौजूद रहे।

असिस बर्खिन गांव में प्रवचन देते संत बाबा जयगुरूदेव के उत्तराधिकारी पंकज महाराज। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें