फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: छह साल के बच्चे को जान से मारने की कोशिश, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। कस्बा ककराला में एक अज्ञात युवक ने छह साल के बच्चे को सुनसान जगह पर ले जाकर उसकी जान लेने की कोशिश की। होश में आने के बाद बच्चा ने घर पहुंचकर मां को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


अलापुर थाना क्षेत्र के कस्बा ककराला के वार्ड नंबर 10 निवासी मुशीर ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि नौ नवंबर को दोपहर करीब एक बजे उनका छह साल का बेटा अलफिसान घर के बाहर खेल रहा था, तभी एक अज्ञात युवक उसे बहाने से लकड़ी की टाल के पीछे ले गया और जान से मारने की कोशिश की। उसके सिर में किसी वजनदार चीज से प्रहार किया। इससे वह बेहोश हो गया। होश आने पर बच्चा घर पहुंचा तो उसने मां को पूरा हाल बताया। पिता ने बच्चे को साथ लेकर घटनास्थल देखा तो वहां खून पड़ा था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें