फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: पहलगाम की घटना से हर किसी में गुस्सा, फूंके गए पुतले

विज्ञापन
बिसौली में चेयरमैन के साथ सभासद विरोध प्रदर्शन करते हुए। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में चौथे दिन भी विभिन्न स्थानों पर पुतले फूंककर गुस्से का इजहार किया गया। बिसौली, बगरैन, बिनावर, सहसवान आदि स्थानों पर नारेबाजी की गई। मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देते हुए कैंडल मार्च निकाले गए।
विज्ञापन

कस्बा बिसौली में मुस्लिम धर्मगुरुओं ने सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने घटना की निंदा की और आतंकियों पर कार्रवाई की मांग की। मदरसा फैजान रजा-ए-मुस्तफा के प्रिंसिपल इफ्तेखार अहमद अशरफी ने कहा कि यह हमला मानवता, इंसानियत के खिलाफ है।
क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बृज क्षेत्र भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा आतिफ निजामी ने मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी। उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल बगरैन नगर अध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने कस्बे के व्यापारियों के साथ मेन चौराहे पर आतंकवाद व पाकिस्तान का पुतला फूंका। इस मौके पर नवनीत सुमन, महेश गुप्ता, राजीव सिंह, विपिन गुप्ता, राजेश उपाध्याय, वासिद सैफी मौजूद रहे।
विज्ञापन

हिन्दू युवा वाहिनी के पदाधिकारियों ने कार्यालय सहस्त्र धाम श्री गौरी शंकर देवालय पर मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर जिला प्रभारी आदेश शर्मा, नितिन सक्सेना, निष्कर्ष प्रताप, अमन सिंह, अवनीश शर्मा आदि मौजूद रहे।
सर्व समाज जागरूकता अभियान भारत एवं अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के पदाधिकारियों ने भी शोकसभा आयोजित की। मोमबत्ती जलाकर मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। सहसवान में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम प्रेमपाल सिंह को सौंपकर कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन सौंपने वालों में वरिष्ठ अधिवक्ता रविन्द्र जौहरी, हरेश पाठक, भाजपा नगराध्यक्ष पीयूष माहेश्वरी, अवढर शर्मा, प्रभाकर शर्मा आदि शामिल रहे।

प्रधानमंत्री से बेकसूर लोगों की मौत का बदला लेने की मांग
बिनावर में करणी सेना ने पाकिस्तान का पुतला फूंकते हुए नारेबाजी की। प्रधानमंत्री से बेकसूर लोगों के मारे जाने का बदला लेने की मांग की। इस मौके पर आयुष प्रताप सिंह, सचिन पंडित, सनी ठाकुर, धीरज साहू, निखिल प्रताप सिंह, अंश प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे। बदायूं नगर पालिका में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पूर्व मंत्री आबिद रजा ने आतंकी हमले में मारे गए निर्दोष लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की। समाजसेवी अशोक खुराना ने भी दुख जताया। अलापुर में नंदराम, छोटे, रामसेवक, अनिल कुमार, केशव कुमार, धर्मेंद्र सिंह ने आतंकवाद का पुतला फूंका। ब्राह्मण महिला जागृति मंच की सदस्यों ने कैंडल मार्च निकाला। सदस्य सलोनी पाठक, रचना शंखधार, शिखा दीक्षित, नीतू मिश्रा, सुरभि पाराशर, निधि शर्मा, रजनी मिश्रा आदि मौजूद रहीं। बिल्सी के मुख्य बाजार में भाजपा नगराध्यक्ष आदित्य माहेश्वरी के नेतृत्व में कैंडल मार्च निकालकर पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। पूर्व चैयरमैन ओमप्रकाश सागर, राकेश माहेश्वरी, विवेक राठी, टिंकू गुप्ता, प्रखर माहेश्वरी, सूर्यप्रकाश देव, प्रफुल्ल मालपाणी, विवेक वाल्मीकि, हरपाल आदि मौजूद रहे।

बिसौली में निकाला गया कैंडल मार्च

बिसौली नगर पालिका अध्यक्ष अबरार अहमद के नेतृत्व में सभासदों व कर्मचारियों ने कैंडल मार्च निकालकर गहरा शोक प्रकट किया। चेयरमैन अबरार अहमद ने कहा कि घटना ने झकझोर दिया है। इस मौके पर सभासद आशुतोष पाठक, कमर खान, शिवशंकर रस्तोगी, जितेंद्र कुमार, रूपकिशोर, सौरभ भिल्ला, लिपिक राजीव कुमार आदि मौजूद रहे।

बिसौली में चेयरमैन के साथ सभासद विरोध प्रदर्शन करते हुए। संवाद

बिसौली में चेयरमैन के साथ सभासद विरोध प्रदर्शन करते हुए। संवाद

बिसौली में चेयरमैन के साथ सभासद विरोध प्रदर्शन करते हुए। संवाद

बिसौली में चेयरमैन के साथ सभासद विरोध प्रदर्शन करते हुए। संवाद

बिसौली में चेयरमैन के साथ सभासद विरोध प्रदर्शन करते हुए। संवाद

बिसौली में चेयरमैन के साथ सभासद विरोध प्रदर्शन करते हुए। संवाद

बिसौली में चेयरमैन के साथ सभासद विरोध प्रदर्शन करते हुए। संवाद

बिसौली में चेयरमैन के साथ सभासद विरोध प्रदर्शन करते हुए। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें