फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रत्येक व्यक्ति को श्रीराम का अनुयायी होना चाहिए : संजीव

विज्ञापन
बिल्सी के गुधनी गांव में पूजापाठ करते लोग। संवाद
विज्ञापन
बिल्सी। गांव गुधनी स्थित आर्य समाज मंदिर में विजयदशमी हर्षोल्लास से मनाई गई। यहां यज्ञ करके राष्ट्र कल्याण और विश्व शांति की कामना की गई।
विज्ञापन

आचार्य संजीव रूप ने कहा कि बुराई छोड़ने का संकल्प लेना ही सही मायने में रावण का पुतला जलाना है। बोले, रावण बुराई का प्रतीक है तो श्रीराम अच्छाई के। प्रत्येक व्यक्ति को राम का अनुयायी होना चाहिए। यदि आप चोरी करते हैं, मिलावट करते हैं, भ्रष्टाचार में लिप्त हैं, हिंसक हैं, ईष्यालु हैं, अहंकारी हैं तो आप रावण का ही अनुसरण कर रहे हैं। विजयदशमी का पर्व शस्त्र और शास्त्र की पूजा का दिन है। इस अवसर पर आर्य समाज के सभी सदस्य व आर्य संस्कारशाला के बच्चे मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें