फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: 66 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी देंगे यूपी बोर्ड की परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा को लेकर माध्यमिक शिक्षा विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। इस बार जिले में 66 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं ने बोर्ड परीक्षा में शामिल होने के लिए अपना पंजीकरण कराया है।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा विभाग ने सबसे बड़ी परीक्षा को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं, ताकि परीक्षाएं समय पर शुरू होकर समय पर समाप्त हो सकें। इसको ध्यान में रखते हुए अभी से शिक्षा विभाग ने इस दिशा में काम करना शुरू कर दिया है।
वहीं हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा देने के लिए संस्थागत और व्यक्तिगत छात्र-छात्राओं ने अपना फार्म भर दिया है। इसके तहत इस बार हाईस्कूल में 35,791 और इंटरमीडिएट में 31,077 छात्र-छात्राओं ने अपना पंजीकरण कराया है। कुल 66,868 छात्र-छात्राएं इस बार परीक्षा में शामिल होंगे।
विज्ञापन


हाईस्कूल में लगातार गिर रही विद्यार्थियों की संख्या
यूपी बोर्ड परीक्षा में पिछले दो सालों से लगातार छात्र-छात्राओं की संख्या में गिरावट दर्ज की जा रही है। वर्ष 2023 में 37,978 छात्र-छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जबकि 2024 में 36,403 ने। वहीं 2025 के लिए 35,791 छात्र-छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन कराया है। गत वर्ष की अपेक्षा 612 विद्यार्थियों की कमी आई।

यूपी बोर्ड परीक्षा में शामिल होने के लिए जनपद से 66 हजार से ज्यादा छात्र-छात्राओं ने अपनी पंजीकरण कराया है। अब परीक्षा केंद्रों को बनाने की प्रक्रिया चल रही है। हाईस्कूल के बच्चों की संख्या में मामूली अंतर आया है। - डॉ. प्रवेश कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें