फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: शादी के बाद भी वोटर लिस्ट में दर्ज नहीं कराया पति का नाम

विज्ञापन
विज्ञापन
कादरचौक। गांव भदसिया निवासी असीरउद्दीन की हत्या के मामले में चौथे दिन भी पुलिस के हाथ खाली रहे। मंगलवार को उसका शव गांव के बाहर खेत में पड़ा मिला था। हत्या की धारा में उसकी पत्नी व उसके बहनोई व अन्य अज्ञात लोगों को नामजद किया गया है। जांच में सामने आया है कि महिला के इंस्ट्राग्राम पर पांच एकाउंट चल रहे हैं। 2016 में शादी करने के बाद भी उसने पति का नाम वोटर लिस्ट में दर्ज नहीं कराया। एसआईआर में भी उसने गांव में वोट नहीं बनवाया है।
विज्ञापन

युवक असीरउद्दीन की शादी गांव निवासी अंजुम से हुई थी। उसके एक बेटा भी है। उसकी मौत के बाद उसने दूसरी शादी अपनी साली अर्शी से 2016 में कर ली। एक-दो बार ही वह पति के साथ आई फिर वह बहनोई के साथ दिल्ली तो कभी अपने मायके में रहती आ रही थी। पिता का आरोप है कि सोमवार की रात आठ बजे अर्शी ने गांव निवासी अपने बहनोई गुलफाम व कुछ अज्ञात लोगों के साथ मिलकर असीरउद्दीन की हत्या कर दी और शव गेहूं के खेत में फेंक दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

पहले मां तो अब पिता का भी उठा साया

असीरउद्दीन का उसकी पहली पत्नी अंजुम से एक बेटा है। दो साल की उम्र में पहले मां तो अब पिता का भी साया उठ गया। इस समय असीरउद्दीन के बेटे की उम्र लगभग 12 साल है। दस साल से वह अपने पिता के साथ ही दिल्ली में रहकर मजदूरी करता आ रहा था।
विज्ञापन



आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दो टीमें लगातार दबिश दे रहीं हैं। जल्द ही उनकी गिरफ्तारी कर ली जाएगी। पूछताछ के बाद घटना का जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा। -डॉ. बृजेश कुमार सिंह, एसएसपी बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें