फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: एक साल बाद भी टनकपुर के लिए नहीं शुरू हो सकी बस सेवा

विज्ञापन
बदायूं रोडवेज स्टैंड से अन्य जिलों को संचालित होतीं रोडवेज की बसें। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। नवरात्र के दिनों ने जिले से हजारों श्रद्धालु मां पूर्णांगिरी माता के दर्शन करने के लिए हर रोज जाते हैं। इन श्रद्धालुओं को उत्तराखंड के टनकपुर के लिए सीधी बस सेवा करीब एक साल से नहीं है। परमिट के अभाव में उत्तराखंड के अधिकारियों ने बस को सीज कर दिया था। तब से अब तक परिवहन निगम परमिट नहीं ले सका है। इससे यात्रियों को परेशानी हो रही है। यात्रियों को टनकपुर की बस पकड़ने के लिए बरेली की दौड़ लगानी पड़ रही है या फिर ट्रेन के समय का इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


बदायूं से टनकपुर के लिए परमिट न होने के कारण 25 जून 2024 को रोडवेज की बस सेवा बंद कर दी गई। बरेली समेत कई जिलों से उत्तराखंड के लिए बस का परमिट है, लेकिन बदायूं डिपो को एक साल में परमिट नहीं मिला है। परमिट के लिए प्रयास नहीं किया गया। अधिकारियों के मुताबिक, करीब दो साल पहले परिवहन निगम ने विभाग से एक साल का परमिट लेकर टनकपुर के लिए सीधी बस सेवा शुरू की थी। वैधता खत्म हो जाने के कारण बस सेवा बंद करनी पड़ी। इससे बदायूं से टनकपुर, पीलीभीत, खटीमा, वनबसा आदि स्थानों पर जाने वाले लोगों को परेशानी हो रही है। पूर्णांगिरी जाने के लिए टनकपुर होकर जाना होता है। वहां के लिए बदायूं से श्रद्धालु जाते हैं।

श्रद्धालुओं को इस बार भी निराशा हाथ लगी
बदायूं से माता पूर्णांगिरी देवी के दर्शनों के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं को इस बार भी निराशा हाथ लगी है क्योंकि रोडवेज बस सेवा उपलब्ध नहीं है। हर साल उत्तराखंड में मेला लगता है जिसके लिए रेलवे स्पेशल ट्रेन चलाती है। बदायूं डिपो के पास टनकपुर तक का परमिट न होने से बस सेवा बाधित है जिससे श्रद्धालुओं को केवल ट्रेन पर निर्भर रहना पड़ रहा है।
विज्ञापन

-
यात्रियों को हो रही परेशानी

रमपुरा के रहने वाले ओमेंद्र ने बताया कि टनकपुर में रहकर रोजगार करता है। गांव आए तो लौटकर जा रहे हैं। यहां से सीधी बस सेवा नहीं है। हर बार टुकडों में ही यात्रा करनी पड़ती है। जिससे रुपये व समय दोनों ही बर्बाद होता है। बरीपुरा निवासी कल्लू सिंह ने बताया कि वनबसा में उनक चाचा रहते हैं। जब भी वहां जाना होता है तो यहां से सीधे बस सेवा नहीं मिल पाती है। हर बार वह गांव से आंवला होकर बरेली पहुंचते हैं। जिससे पैसे व समय दोनों ही अधिक खर्च होता है।

कोट,
- परमिट के लिए निगम को पत्र लिखा गया है। बिना परमिट बस दूसरे प्रदेश के लिए नहीं भेजी जा सकती। परमिट के लिए लगातार प्रयास चल रहा हैं। परमिट मिलते ही जल्द ही टनकपुर बस सेवा बहाल कर दी जाएगी। - राजेश पाठक, एआरएम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें