फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूल्यांकन करने पहुंच  गया फर्जी परीक्षक

Mon, 04 Apr 2016 11:35 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
मूल्यांकन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन

पूछताछ करने पर सामने आई स्थिति, मौका पाकर जीआईसी से खिसक लिया
तीनों केंद्रों पर जांची गईं आधी उत्तर पुस्तिकाएं, पांच दिन और चलेगा मूल्यांकन
 यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करने को पहुंचे एक फर्जी परीक्षक को पकड़ लिया गया। पूछताछ के बाद मौका पाकर वह खिसक गया। केंद्रों पर अब तक आधी उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हो चुका है। पांच दिन मूल्यांकन कार्य और चलेगा। 
शहर के राजकीय इंटर कालेज में इंटरमीडिएट और श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज व इस्लामियां इंटर कालेज में हाईस्कूल की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन चल रहा है। सभी परीक्षक इन केंद्रों पर पहुंच गए हैं। राजकीय इंटर कालेज केंद्र पर भौतिक विज्ञान की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करने को एक फर्जी परीक्षक पहुंच गया था। बताया जाता है कि इसी विषय के दूसरे परीक्षक ने इस परीक्षक से पूछा कि वह किस कॉलेज से हैं और कहां से एमएससी की पढ़ाई की है। उनके अधिक पूछने पर यह परीक्षक इधर-उधर झांकने लगे। बात अन्य परीक्षकों तक पहुंच गई। बताते हैं कि कोई बहाना बनाकर यह फर्जी परीक्षक वहां से गायब हो गया। हालांकि कई परीक्षक इसके फिर से आने का इंतजार कर रहे थे, लेकिन वह नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बारे में कई परीक्षकों ने बताया कि वह किसी सेटिंग के चलते मूल्यांकन करने को आया था। मकसद में कामयाब नहीं होने पर उसे निराश ही लौटना पड़ा। इधर, इस्लामियां इंटर कालेज में आज तक लगभग 40 हजार, जीआईसी में 81 हजार से अधिक और श्रीकृष्ण इंटर कालेज में भी आधी उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हो जाने की खबर मिली है। केंद्रों के उपनियंत्रकों ने बताया कि लगभग सभी परीक्षक उनके यहां अब आ चुके हैं। पांच दिन और मूल्यांकन चलेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें