फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: किन्नरों ने तमंचा समेत युवक को पकड़ा, उझानी पुलिस को सौंपा

विज्ञापन
उझानी में आरोपी युवक के बारे में जानकारी देते किन्नर। संवाद
विज्ञापन
उझानी। क्षेत्र में किन्नर शनिवार दोपहर बधाई बजाने के लिए जा रहे थे। इस दौरान बाइक सवार एक युवक उनका पीछा कर रहा था। किन्नरों ने उसे रोक कर तलाशी की तो उसके पास से तमंचा बरामद हुआ। इसके बाद किन्नरों ने युवक को पुलिस के हवाले कर दिया। किन्नर ने हत्या की सुपारी लेने का युवक पर आरोप लगाया।
विज्ञापन

बहादुरगंज मोहल्ला निवासी गंगा उर्फ सना किन्नर ने पुलिस को बताया कि वह अपने साथियों के साथ कार से बधाई बजाने के लिए निकलीं थी।
बाइक सवार युवक उनकी कार का पीछा कर रहा था। आरोप है कि कल्याण सिंह चौक के पास किन्नरों ने बाइक सवार युवक को पकड़ लिया। उसकी तलाशी ली तो पैंट की जेब में तमंचा और दो कारतूस मिले। तमंचा समेत उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया।
आरोपी ने खुद को बिल्सी थानाक्षेत्र के गांव बांस बरौलिया निवासी बताया। किन्नर की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दी है। उसने बताया कि रंजिशन एक किन्नर ने गंगा की हत्या कराने के लिए पांच लाख रुपये में इस युवक को सुपारी दी है। दो लाख रुपये वह ले चुका है।
विज्ञापन

विजय ने आरोप को लेकर कुछ भी कहने से इंकार कर दिया। निरीक्षक (अपराध) गुड्डू सिंह ने बताया कि किन्नर एक युवक को पकड़कर लाए थे। उन्होंने बताया कि आरोपी उनकी कार का तमंचा लेकर पीछा कर रहा था। जांच की जा रही है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी। संवाद

उझानी में आरोपी युवक के बारे में जानकारी देते किन्नर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें