फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊर्जा निगम के संविदा कर्मियों को राहत

Mon, 20 Apr 2015 08:35 PM IST
badaun
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली महकमे के चतुर्थ श्रेणी के संविदा कर्मचारियों की विभिन्न मांगों पर सरकार एवं विभाग का रुख नरम हो गया है। मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक ने कर्मचारियों की मांग पर आवश्यक कार्यवाही करने के लिए दो महीने का समय मांग लिया है, जिसमें संविदा कर्मचारियों की सात मांगों को पूरा करने का आश्वासन भी दिया है।
विज्ञापन

उत्तरप्रदेश राज्य विद्युत परिषद चतुर्थ श्रेणी संविदा कर्मचारी संघ के कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन ने बताया कि संविदा पर बिजली महकमे में काम करने वालों के शोषण को रोकने के लिए संगठन आरपार की लड़ाई लड़ने को तैयार है। इसी तैयारी के नतीजों के चलते प्रबंध निदेशक ने धरने में कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान कराने के लिए दो महीने का समय लिया है। बताया कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को भेजे पत्र का भी असर हुआ है। इधर, हर्षवर्धन ने बताया कि आगामी छह मई को विभिन्न मांगों को लेकर मेरठ के ऊर्जा भवन में धरना प्रदर्शन का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें