फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: उझानी में कांवड़ यात्रा से पहले हटेगा अतिक्रमण, नगर पालिका प्रशासन ने तैयार की योजना

Wed, 15 Jul 2026 05:33 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं के उझानी में कांवड़ यात्रा के दौरान कोई व्यवधान न पैदा हो, इसके लिए नगर पालिका प्रशासन मुख्य बाजार में अतिक्रमण पर कार्रवाई करेगा। पालिका प्रशासन एसडीएम और पुलिस की मौजूदगी में अभियान चलाकर अतिक्रमण हटवाएगा। 
विज्ञापन
कांवड़ियों के रूट पर अतिक्रमण से घिरी सड़क - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के उझानी क्षेत्र में कांवड़ यात्रा के मद्देनजर नगर पालिका परिषद ने मुख्य बाजार से अस्थायी अतिक्रमण हटवाने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है। इसके लिए एसडीएम और पुलिस की मौजूदगी में अभियान चलेगा ताकि कांवड़िये बेरोकटोक निकल सकें। कांवड़ यात्रा कछला गंगा घाट से शुरू होकर बदायूं समेत आसपास के जिलों में स्थित शिव मंदिरों तक निकलती है। यहां कल्याण सिंह चौक से कृषि उत्पादन मंडी समिति तक अधिकतर कांवड़िये डीजे लगे वाहनों के साथ मुख्य बाजार से होकर निकलते हैं।

विज्ञापन


कल्याण सिंह चौक से मंडी समिति तिराहे तक मुख्य बाजार की स्थिति पर गौर करें तो सब्जी मंडी से गोशाला मोड़ तक बाजार में अस्थायी अतिक्रमण ने राहगीरों को परेशान कर रखा है। बाजार की स्थिति यह है कि दुकानदारों ने अपने प्रतिष्ठानों के आगे दो-तीन फुट तक अस्थायी कब्जा कर रखा है। कांवड़ यात्रा के दौरान आवागमन में दिक्कत और ज्यादा होगी।

कांवड़ियों को बेहतर सुविधा और सुरक्षा मुहैया कराने के लिए प्रशासनिक तैयारियों के बीच दो दिन पहले पालिका कर्मियों ने मुख्य बाजार की हकीकत पर गौर किया। इसके बाद तय हुआ कि कांवड़ यात्रा शुरू होने से पहले ही मुख्य बाजार को अस्थायी अतिक्रमण से मुक्त करा दिया जाए। बाजार को अस्थायी अतिक्रमण से मुक्त कराने के लिए अभियान एसडीएम और पुलिस की मौजूदगी में चलेगा। कार्रवाई के दौरान दुकानदारों ने खुद अतिक्रमण नहीं हटाया तो फुटपाथ पर रखा उनका सामान जब्त कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

खुदे पड़े हैं फुटपाथ, कांवड़ यात्रा से पहले चौड़ीकरण मुश्किल
उझानी मुख्य बाजार में कल्याण सिंह चौक से मंडी समिति तिराहे तक करीब छह करोड़ रुपये की लागत से चौड़ीकरण होना है। पीडब्ल्यूडी की देखरेख में चौड़ीकरण का काम पिछले साल शुरू हुआ था। ठेकेदार ने बाजार की सड़क के फुटपाथ भी खोद डाले। कुछ क्षेत्र को छोड़ अधिकतर इलाके में फुटपाथ के गड्ढों को भी भरने की जरूरत महसूस नहीं की गई। कांवड़ यात्रा शुरू होने से पहले चौड़ीकरण का काम पूरा होने की उम्मीद भी बहुत कम है। ऐसे में कांवड़ियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

मीट और मछली बाजार दूसरी जगह होगा शिफ्ट
कांवड़िये मुख्य बाजार के जिस रास्ते से होकर निकलेंगे, उसी राह में गोशाला मोड़ के पास मछली और मीट बाजार भी है। कांवड़ियों की धार्मिक भावनाओं के मद्देनजर नगर पालिका परिषद ने मीट और मछली विक्रेताओं की दुकानों को रास्ते से कहीं दूर गैर आबादी क्षेत्र में शिफ्ट कराने की योजना भी बनाई है।

उझानी नगर पालिका की ईओ मणि जी सैनी ने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्तों को बेहतर सुविधा मुहैया कराने और आवागमन को राह आसान करने के लिए नगर पालिका की ओर से जल्द ही मुख्य बाजार से अस्थायी अतिक्रमण हटवाया जाएगा। मछली बाजार भी कांवड़ियों के रूट पर नहीं लगेगा। इसे लेकर अधिकारियों से वार्ता हो चुकी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें