फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: सिरतोल में दो सौ मीटर लंबे चक मार्ग से हटाया कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्सी। तहसील प्रशासन ने क्षेत्र के सिरतोल गांव में करीब दो सौ मीटर लंबे चकमार्ग से कब्जा हटाकर रास्ते को अतिक्रमण मुक्त करा दिया। एसडीएम राजेश कुमार सिंह के निर्देशन में राजस्व टीम ने पुलिस की मौजूदगी में कार्रवाई की।
विज्ञापन

करणपुर निवासी आलोक यादव व उनकी माता ने तहसील में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया था कि सिरतोल गांव के चकमार्ग पर कुछ लोगों ने कब्जा कर रखा है, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी होती है। शिकायत मिलने के बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए राजस्व टीम गठित की गई।
राजस्व टीम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और पैमाइश कराकर करीब दो सौ मीटर लंबे चकमार्ग से अतिक्रमण हटवा दिया। नायब तहसीलदार बदन सिंह ने बताया कि कब्जा हटवाकर रास्ता खुलवा दिया गया है। भविष्य में दोबारा चक मार्ग पर कब्जा करने का प्रयास किया गया तो संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें