फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिका और पीडब्ल्यूडी के अफसरों ने चिन्हित किए सड़क किनारे अवैध कब्जे

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी। बदायूं मोड बाईपास से सरौरा तक और संजरपुर मोड पर दुकानदारों ने सड़क के काफी हिस्से पर कब्जा जमा लिया। शनिवार को नगर पालिका और पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने पैमाइश कराकर लाल निशान लगाने शुरू किए तो सारी सच्चाई सामने आई। दुकानदारों में भी खलबली मच गई। एक दो दिन में ही अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी के अवर अभियंता हरप्रसाद सिंह, सहायक अभियंता सुरेंद्र कुमार शर्मा और पालिका के अवर अभियंता विनय सक्सेना की अगुवाई में दोनों विभागों के कर्मचारियों की संयुक्त टीम शनिवार को सरौरा पहुंची। बदायूं मोड बाइपास से सरौरा तक अतिक्रमण चिह्नित किया। अफसरों ने सड़क को सेंटर प्वाइंट मानकर दोनों ओर पैमाइश की तो 12 से ज्यादा लोगों द्वारा कब्जा करने की बात सामने आई। बाद में टीम बाईपास पर ही संजरपुर मोड़ पर पहुंचकर कई दुकानों की पैमाइश की। संजरपुर मोड़ पर सबसे ज्यादा अतिक्रमण दिखा। कई लोगों ने अपने प्रतिष्ठानों के आगे करीब छह फिट तक सरकारी भूमि पर कब्जा कर रखा है। पालिका और पीडब्ल्यूडी के अफसरों की देखरेख में जहां भी लाल निशान लगाए हैं, वहां अतिक्रमणकारियों की सूची बना ली गई है। फिलहाल अतिक्रमणकारियों से कहा गया है कि वह कार्रवाई शुरू होने से पहले ही अतिक्रमण हटा लें। बता दें कि पालिका प्रशासन ने तीन दिन पहले ही कार्रवाई शुरू कर दी गई थी। ईओ डॉ. धीरेंद्र कुमार राय ने डीएम कुमार प्रशांत को भी बाईपास समेत मेन मार्केट में अतिक्रमण की स्थिति से अवगत करा दिया था। बाद में वह पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता हेमंत कुमार से भी मिले थे। रविवार को सरौरा इलाके और बाईपास स्थित संजरपुर मोड़ को अतिक्रमणमुक्त कराया जाएगा।
अतिक्रमण हटा तो मुख्य बाजार की बदलेगी सूरत
उझानी। अतिक्रमण हटवाने के लिए चल रही कवायद के तहत शनिवार को पीडब्ल्यूडी और पालिका के अफसरों ने जिस तरह से सरौरा और बाईपास स्थित संजरपुर मोड़ पर लाल निशान लगाए, उसे देखकर मेन मार्केट के अतिक्रमणकारियों के होश फाख्ता हो गए। मेन मार्केट से स्थायी अतिक्रमण हटा तो खासकर घंटाघर चौराहा, सब्जी मंडी, पुरानी मंडी, अशफाक तिराहा और हलवाई चौक मोड़ का तो रूप ही बदल जाएगा।
विज्ञापन

अतिक्रमण हटाओ अभियान तीन-चार चरण में पूरा होगा। पहले चरण में बाईपास पर संजरपुर मोड और सरौरा के आसपास इलाके को अतिक्रमणमुक्त कराया जाएगा। इसके लिए कार्रवाई पूरी कर ली गई है। कार्रवाई के दौरान पुलिस फोर्स भी मौजूद रहेगा।
विज्ञापन

- डॉ. धीरेंद्र कुमार राय, ईओ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें