बदायू। जिले के युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 27 सितंबर को केसरी चौधरी वदन सिंह मेमोरियल पीजी कॉलेज, इस्लामनगर में रोजगार मेले का आयोजन होगा। यह मेला सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक चलेगा। इसकी जानकारी जिला रोजगार सहायता अधिकारी शशिकांत ने दी।
उन्होंने बताया कि इस रोजगार मेले में लगभग 10 प्रतिष्ठित कंपनियां भाग लेंगी जिनमें एसआईएस सिक्योरिटी कंपनी, देहरादून, भगवती प्रोडक्ट्स प्रालि, नोएडा, एसएन स्टाफिंग सॉल्यूशन प्रालि, पुखराज हेल्थ केयर प्रालि फिलिपकार्ट कंपनी, नोएडा/हरियाणा, ब्राइट फ्यूचर ऑर्गेनिक हर्बल एंड आयुर्वेदिक प्रालि आरके इलेक्ट्रॉनिक्स प्रालि निमिया हर्बल प्रालि जेपीवीएमजीएम केटी प्रालि सहित कई कंपनियां युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करेंगी। बताया कि इस मेले में हाईस्कूल, इंटर, स्नातक, स्नातकोत्तर, आईटीआई एवं जीटीआई उत्तीर्ण सभी ट्रेडों के अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं।