बदायूं। जिला रोजगार कार्यालय की ओर से जेएनएसडी डिग्री कॉलेज में एक दिवसीय रोजगार मेला आयोजित किया गया। इस मेले में छह कंपनियों ने प्रतिभाग किया और विभिन्न पदों पर भर्ती प्रक्रिया पूरी की।
एसआईएस सिक्योरिटी कंपनी देहरादून ने सुरक्षा जवान के छह पदों पर भर्ती की। भवानी प्रोडक्ट प्राइवेट लिमिटेड, नोएडा और एसएनटी सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड ने प्रोड्यूसर, कंप्यूटर ऑपरेटर व पैकिंग जैसे पदों पर 44 का चयन किया। ब्राइट फ्यूचर ऑर्गेनिक हर्बल एंड आयुर्वेदिक प्राइवेट लिमिटेड ने ब्लॉक ऑफिसर के 29 पदों पर भर्ती की। सिवा शक्ति एग्रीटेक प्राईवेट लिमिटेड में 19 और पुष्कराज हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड ने 22 पदों पर चयनित किए। वहीं जेएनबी इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड ने सुपरवाइजर, स्टोर इंचार्ज, टेलीकॉलिंग, डाटा एंट्री और इलेक्ट्रिशियन के 49 पदों पर चयन किया। कुल 442 अभ्यर्थियों ने मेले में भाग लिया। जिसमें 169 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। इन सभी को 14850 रुपये प्रतिमाह दिया जाएगा। जिला रोजगार कार्यालय ने चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए और उन्हें सही मार्गदर्शन प्रदान किया। इस आयोजन में जिला रोजगार कार्यालय से महेशपाल सिंह, संजय कुमार आदि मौजूद रहे।