फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: रोजगार शिविर शुरू, पहले दिन आठ अभ्यर्थी चयनित

विज्ञापन
म्याऊं में रोजगार ​शिविर में चयनित अभ्य​र्थियों के सा​थ आयोजक। संवाद
विज्ञापन
म्याऊं। विकास खंड मुख्यालय स्थित मीटिंग हॉल में एसआईएस इंडिया लिमिटेड देहरादून द्वारा युवाओं के लिए दो दिवसीय रोजगार शिविर लगा। पहले दिन शाम तीन बजे तक कुल 20 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया। इनमें से आठ युवाओं का चयन सुरक्षा सेवाओं के विभिन्न पदों के लिए किया गया।
विज्ञापन

भर्ती अधिकारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि शिविर में सुरक्षा जवान के 1000 पद, सुरक्षा सुपरवाइजर के 300 पद तथा अधिकारी स्तर के 200 पदों पर भर्ती की जाएगी। उन्होंने कहा कि बदायूं जनपद से हर बार युवाओं का प्रदर्शन सराहनीय रहता है। इसलिए हमें यहां से अच्छे परिणाम की उम्मीद है।
अधिकारी ने यह भी बताया कि यह रोजगार शिविर उत्तर प्रदेश सरकार की युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराने की महत्वाकांक्षी योजना के तहत आयोजित किया गया है। शिविर के दूसरे दिन भी आवेदन और चयन प्रक्रिया जारी रहेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें