फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी पेंशन बहाली समेत अन्य मांगों को लेकर कर्मचारी करेंगे धरना प्रदर्शन

विज्ञापन
बैठक के बाद कोषागार के बाहर नारे लगाते कर्मचारी। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रांतीय आह्वान पर कर्मचारियों एवं शिक्षकों की पुरानी पेंशन बहाली सहित 11 सूत्री मांगों के संबंध में सरकार के ध्यानाकर्षण के लिए सात नवंबर का कलेक्ट्रेट परिसर में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

परिषद के घटक संगठनों की बैठक कोषागार बदायूं में राजीव कुमार सक्सेना की अध्यक्षता में आयोजित की गई। वक्ताओं ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली समेत कर्मचारियों की तमाम मांगों पर सरकार ध्यान नहीं दे रही है। कर्मचारी संगठनों द्वारा कई बार प्रयास किए गए, लेकिन सरकार ने अनसुनी कर दी। वक्ताओं ने कहा कि अब एक बार फिर सात नवंबर को सरकार का ध्यान इस तरफ दिलाने के लिए एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को दिया जाएगा।
पदाधिकारियों ने जनपद के समस्त कर्मचारियों एवं शिक्षको से एक दिवसीय धरने में उपस्थित होने का आह्वान किया। कर्मचारियों ने मांग पूरी करने के लिए नारेबाजी भी की। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष रवि कुमार, मंत्री सरोज कुमारी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गौरव यादव, उत्तर प्रदेश सिंचाई संघ शाखा के मंत्री रामप्रकाश राठौर, सत्येंद्र शाक्य, तालेवर शाक्य, रूप सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें