उझानी। अग्रवाल सेवा समिति की देखरेख में चल रहे महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव का रविवार देर रात सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ समापन हो गया। समिति के पदाधिकारियों ने आपसी एकजुटता पर जोर दिया। कार्यक्रमों के प्रायोजकों समेत तीन दिन चलीं प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
महाराजा अग्रसेन श्रवण कुमार अग्रवाल धर्मशाला परिसर में समापन समारोह की शुरूआत रात करीब आठ बजे हुई। पूर्व राज्यमंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल ने अग्रसेन महाराज के चित्र के सामने दीप जलाकर समाज को उनके बताए रास्ते पर चलकर मिसाल पेश करने वाले कार्य करने की सलाह दी।
एपीएस इंटरनेशनल स्कूल और जीडी गोयनका स्कूल के बच्चों ने एकल और सामूहिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। समिति के अध्यक्ष ब्रजेंद्र कुमार गोयल और महिला समिति की अध्यक्ष सुनीता बंसल ने महोत्सव में कार्यक्रमों में विशेष योगदान के लिए पदाधिकारियों की सराहना की।
समिति के पदाधिकारियों प्रतियोगिताओं के प्रायोजकों में अनिल तुलस्यान, अजित गोयल, संजय मित्तल, अवनीश चंद्र गोयल, राजकुमार तुलस्यान, नीरज गोयल, अभिषेक बंसल, गोपाल कृष्ण तुलस्यान, अमोल गोयल, दीपक सिंघल, मनीष गोयल, अरुण अग्रवाल, निखिल अग्रवाल, उदय सिंघल, रमेशचंद्र बंसल, शुभम गोयल, मधु गोयल को पुरस्कृत किया। पालिकाध्यक्ष पूनम अग्रवाल को समाज के प्रति उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रवीण कुमार मित्तल, विष्णु गोयल, राजकुमार बंसल, सचिन अग्रवाल, अमोल गोयल, अमित अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
इन्हें मिला पुरस्कार
अग्रसेन जयंती महोत्सव में शुभारंभ से समापन तक चले कार्यक्रम में डांस जूनियर वर्ग में अनिका मित्तल प्रथम, समृद्धि गोयल, सोना अग्रवाल द्वितीय, श्री अग्रवाल तृतीय, सीनियर वर्ग में आन्या अग्रवाल प्रथम, अक्षा द्वितीय, आध्या तृतीय, फैंसी ड्रेस जूनियर वर्ग में अनर्व गर्ग प्रथम, आयरा तुलस्यान व राधिका अग्रवाल द्वितीय, हर्ष गोयल व काव्या तृतीय, सीनियर वर्ग में ईषी अग्रवाल प्रथम, अनिका मित्तल द्वितीय, रिषिक गोयल तृतीय, महिलाओं की म्युजिकल चेयर रेस में ज्योति तुलस्यान प्रथम, शशि गर्ग द्वितीय और प्राज्ञी को तृतीय स्थान मिला।
बॉल इन टब में प्रिंस तुलस्यान प्रथम, अयांश बंसल व अनर्व गर्ग द्वितीय, समृद्धि व मिष्ठी मित्तल तृतीय, पोस्टर में रंग भरो में अभिषी गर्ग प्रथम, आन्या द्वितीय, अनया गोयल व रिद्धम गोयल तृतीय, मेहंदी रचे हाथ में रिचा अग्रवाल प्रथम, आरती गोयल द्वितीय, नीता गर्ग तृतीय, फ्रूट चाट में अंश अग्रवाल प्रथम, श्रष्ठी अग्रवाल द्वितीय, जूड़ा सजाओ में आरती गोयल प्रथम और अंशू गोयल द्वितीय, भाषण हिंदी में नव्या गोयल प्रथम, मानसी अग्रवाल द्वितीय, अंग्रेजी भाषण में रिद्धी गोयल ने अव्वल रहीं। खराब वस्तुओं से अच्छे आइटम बनाने में पंखुरी गर्ग प्रथम, अभिषी गर्ग द्वितीय व ईषी तृतीय रही। डायलाग सुनकर फिल्मों के नाम बताने में सोनाक्षी, रेनू गोयल और श्रद्धा गोयल को विजेता घोषित किया गया। विजेताओं ने पुरस्कार भी पाए।
अग्रसेन जयंती महोत्सव में पालिकाध्यक्ष को सम्मिानत करती महिला समिति की पदाधिकारी। संवाद- फोटो : 1