फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: सामान्य प्रसव पर जोर, अब पीएचसी में भी सुरक्षित मातृत्व दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। सामान्य प्रसव को बढ़ावा देने के लिए सरकार की ओर से अब ग्रामीण स्तर की पीएचसी में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस मनाया जाएगा। इसको लेकर एनएचएम के मिशन निदेशक ने डीएम व सीएमओ को पत्र भेजा है। यह कवायद मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने उद्देश्य से की जा रही है।
विज्ञापन

प्रसव के दौरान गर्भवतियों को होने वाली परेशानियों को कम करने के लिए केंद्र सरकार की ओर से प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत अभी तक मेडिकल कॉलेज, सीएचसी व शहरी पीएचसी में हर माह की 1, 16 और 24 तारीख को दिवस मनाया जाता है। इसमें गर्भवतियों की जांच, जरूरतमंद को निशुल्क अल्ट्रासाउंड की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। अब इस योजना का विस्तार दिया गया है।
अब ग्रामीण स्तर की 48 पीएचसी में भी यह दिवस मनाए जाने के निर्देश दिए हैं। अब यह चार दिन मनाया जाएगा। इस पहल से गर्भवतियों को ज्यादा दूर नहीं आना पड़ेगा। साथ ही उनके खानपान के लिए हर मेले में दो हजार रुपये की व्यवस्था भी की गई है। सीएमओ डॉ. रामेश्वर मिश्रा ने बताया कि सामान्य प्रसव को बढ़ावा देने के लिए सुरक्षित मातृत्व दिवस मनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें