फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गबन साइबर क्राइम से  जांच हो रही मेन्युअल

Sun, 27 Nov 2016 11:20 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
डाक विभाग में एटीएम से 72 लाख के गबन का मामला
पीजीसी मैसूर की रिपोर्ट पर भी नहीं चेता डाक विभाग
 डाक विभाग में एटीएम कार्ड चोरी कर करीब 72 लाख रुपये के गबन के मामले में कई नए तथ्य सामने आए हैं। डाक विभाग में गबन का यह मामला जुलाई के पहले सप्ताह में सामने आया था। इससे पहले पांच मई को पोस्टल  ट्रेनिंग सेंटर मैसूर (पीटीसी) ने डाक विभाग को एक नोटिस भेजकर सहसवान के एक हाई रिस्क खाते को लेकर चेताया था। डाक विभाग ने पीटीसी के इस नोटिस को कोई तबज्जो नहीं दी। मामले में कार्रवाई के नाम पर अब तक 13 डाक कर्मियों को निलंबित किया जा चुका है। गौर करने वाली बात यह है कि साइबर क्राइम के इस मामले में डाक विभाग मेन्युअल तरीके से ही जांच करा रहा है। इस पर सवाल उठ रहे हैं। 
डाक विभाग के कुछ कर्मचारियों ने दातागंज, गुन्नौर, बबराला, सहसवान, बिल्सी और बिसौली के उप डाक घरों के बंद पड़े करीब 38 मेन्युअल खातों को कंप्यूटराइज्ड करने के बाद मुख्य डाक घर के लिए ट्रांसफर कर दिया। इन खातों में करीब चार करोड़ रुपया दर्शा कर इनके एटीएम कार्ड जारी करा लिए। इसके बाद 15 मार्च से 30 जून 2016 तक बदायूं और बरेली स्थित डाक घरों के एटीएम से 26 खातों से 72 लाख रुपये निकाले गए। सहसवान के एक खाते में 23 लाख रुपये की रकम होने का पीटीसी ने संज्ञान लिया। इस बारे में तत्कालीन मुख्य डाक अधीक्षक आरबी मिश्रा को पांच मई 2016 को नोटिस भी दिया। लेकिन, तत्कालीन डाक अधीक्षक ने इस पर गौर नहीं किया। इस खाते से भी 19 लाख रुपयों का गबन कर लिया गया। 
विज्ञापन

मामले में अब तक हुई जांच के बाद 13 डाक कर्मियों को निलंबित किया जा चुका है। साइबर क्राइम के इस मामले में मेन्युअल जांच को लेकर सवाल उठ रहे हैं। गौर करने वाली बात यह भी है कि घोटाला में शामिल बिल्सी, बिसौली, गुन्नौर और बबराला उप डाक घरों के कर्मचारियों पर अब तक कार्रवाई नहीं की गई है। जाहिर है कि अगर घोटाला का खुलासा नहीं होता तो 38 खातों में जमा करीब चार करोड़ रुपये भी डकारे जा चुके होते। 
-----
सीसी फुटेज जुटाने की जरूरत नहीं समझी
बदायूं। गबन के इस मामले में पांच महीने से जांच चल रही है। गौर करने वाली बात यह है कि जांच के दौरान डाक विभाग के एटीएम से वीडियो फुटेज जुटाने तक की जरूरत नहीं समझी गई। सूत्रों की मानें तो काफी रकम एक डाक कर्मी की पत्नी ने बरेली के डाक घर से निकाली थी। वह महिला डाक कर्मी वहां वीडियो फुटेज में कैद है। इस महिला के खिलाफ भी अब तक कार्रवाई नहीं हुई है। 
-------
केंद्रीय दूर संचार राज्यमंत्री से मिलेंगे डाक कर्मी
बदायूं। गबन के मामले में निलंबित किए गए डाक कर्मी सोमवार को केंद्रीय रेल राज्यमंत्री मनोज सिंहा से मुलाकात करेंगे। मनोज सिंहा सोमवार दापेहर बदायूं पहुंच रहे हैं। डाक कर्मी उनको ज्ञापन देकर पूरे मामले में जांच साइबर क्राइम सेल से कराने की मांग करेंगे। 
विज्ञापन

------
गबन मेरे समय का नहीं है। मामले में जांच चल रही है। अब तक जिन कर्मचारियों की भूमिका संदिग्ध पाई है उनको सस्पेंड किया जा चुका है। उच्च स्तर पर जांच सीबीआई से कराने की बात भी कही जा रही है। जांच पूरी होने पर सच्चाई सामने आ जाएगी।
-अरविंद शर्मा, मुख्य डाक अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें