बदायूं। जिलाधिकारी अवनीय राय ने बताया कि जनपद के पात्र गृहस्थी एवं अंत्योदय कार्डधारकों को खाद्यान्न आठ से 25 नवंबर के मध्य निःशुल्क वितरित किया जाएगा। इसके लिए संबंधित अधिकारियों को उठान व वितरण की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
डीएम ने बताया कि अंत्योदय कार्डधारकों को प्रति कार्ड 14 किलोग्राम गेहूं तथा 21 किलोग्राम फोर्टीफाइड चावल कुल 35 किलोग्राम खाद्यान्न, निःशुल्क प्रदान किया जाएगा। वहीं पात्र गृहस्थी योजना के अंतर्गत आने वाले लाभार्थियों को प्रति यूनिट 2 किलोग्राम गेहूं व 3 किलोग्राम चावल, कुल 5 किलोग्राम खाद्यान्न निःशुल्क मिलेगा।
जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि वितरण कार्य पूरी पारदर्शिता के साथ किया जाए ताकि किसी भी पात्र लाभार्थी को खाद्यान्न प्राप्त करने में कोई असुविधा न हो। सभी को समय से और निर्धारित मात्रा में खाद्यान्न उपलब्ध कराना संबंधित विभागों की प्राथमिक जिम्मेदारी है।