फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बदायूं में डीजे लगी ट्रॉली में फैला करंट, एक कांवड़िये की मौत, सात बच्चे झुलसे; देखें हादसे का वीडियो

Sun, 09 Aug 2026 01:16 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं के कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव गौरा मई से शनिवार शाम कछला घाट जा रहे कांवड़ियों की डीजे लगी ट्रॉली में करंट प्रवाहित हो गया। करंट लगने से आठ कांवड़िये झुलस गए। इनमें सात बच्चे शामिल हैं, जबकि रोहित नाम के युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन
ट्रॉली में करंट फैलने से हुआ हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के कादरचौक थाना क्षेत्र में शनिवार शाम दर्दनाक हादसा हो गया। कछला गंगा घाट जा रहे श्रद्धालुओं की डीजे लगी ट्रैक्टर-ट्रॉली में करंट प्रवाहित हो गया। इस घटना में रोहित नाम के युवक रोहित (33 वर्ष) की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे झुलस गए। बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मृतक युवक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


मृतक रोहित के छोटे भाई अमित कुमार ने बताया कि गौरा मई गांव से 60 से 70 कांवड़िये कछला गंगा घाट जा रहे थे। यह हादसा शनिवार शाम करीब साढ़े सात बजे हुआ। ट्रॉली में डीजे और जनरेटर लगा था। अमित कुमार के अनुसार, रास्ते में 11 केवीए की विद्युत लाइन के तार डीजे में लगे लोहे के एंगल से छू गए। इससे ट्रॉली और डीजे में करंट फैल गया, जिसकी चपेट में युवक और बच्चे आ गए। सीओ उझानी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली में बंधे डीजे में जनरेटर से शॉर्ट सर्किट हुआ। इस कारण कुछ बच्चे झुलस गए और ट्रॉली पर बैठे युवक रोहित की करंट लगने से मौत हो गई।

यह भी पढ़ें- Bareilly News: मुर्गे की पकौड़ी बेचते दुकानदार समेत तीन गिरफ्तार, बिरयानी की दुकान पर चला बुलडोजर

झुलसे बच्चों का विवरण
हादसे में झुलसने वाले बच्चों में विपेंद्र (11 वर्ष), बृजेश (11 वर्ष) और तेजवीर (8 वर्ष) शामिल हैं। प्रशांत (14 वर्ष), सौरभ (8 वर्ष), दामेश (9 वर्ष) और अंशु (12 वर्ष) भी झुलसे हैं। ये सभी बच्चे गौरा मई गांव के निवासी हैं। उन्हें तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। डॉक्टरों की टीम उनकी स्थिति पर लगातार निगरानी रख रही है।
विज्ञापन

पुलिस जांच जारी
पुलिस ने घटना के संबंध में विस्तृत जांच शुरू कर दी है। सीओ सुनील कुमार सिंह ने जनरेटर से शॉर्ट सर्किट को हादसे का संभावित कारण बताया है। हालांकि, मृतक के भाई ने 11 केवीए की विद्युत लाइन के छूने की बात कही है। पुलिस घटना की जांच पड़ताल कर रही है। हादसे की सही वजह जानने के लिए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें